Author: satya@anjor
₹26 लाख की विकास सौगात से बदली बरौदा की तस्वीर, विधायक अनुज शर्मा ने किए कई भवनों का लोकार्पण व भूमिपूजन बरौदा में विकास की नई इबारत: मड़ई मेले में शामिल होकर विधायक ने ग्रामीणों को दी बधाई बरौदा | विधानसभा क्षेत्र |विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरौदा को विधायक अनुज शर्मा ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए क्षेत्र को नई दिशा दी। अपने ग्राम दौरे के दौरान विधायक शर्मा ने कुल ₹26 लाख की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों में सतनाम भवन एवं सामुदायिक मनोरंजन भवन का लोकार्पण,…
रायपुर | 01 फरवरी 2026 |केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद इसे लेकर देशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी क्रम में विधायक अनुज शर्मा ने बजट को “ऐतिहासिक, दूरदर्शी और अपार अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि यह बजट आज के सपनों को साकार करने के साथ-साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित है— ▶ आर्थिक वृद्धि को तेज करना, ▶ आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमता का निर्माण करना, ▶ और सबका…
हरिशंकर वर्मा |अध्यक्ष बोहरही धाम मंडल |केंद्रीय बजट 2026 में आम जनता, मध्यम वर्ग, किसानों, मछुवारों, युवाओं और छोटे उद्योगों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण और जनहितकारी घोषणाएं की गई हैं। यह बजट न केवल आर्थिक स्थिरता को मजबूत करता है, बल्कि भविष्य के विकास की ठोस नींव भी रखता है। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा बजट में लोकल फॉर वोकल अभियान को नई मजबूती दी गई है। इससे स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। दवाइयां होंगी सस्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए…
Budget 2026 दिशाहीन और जनविरोधी, किसानों-युवाओं को फिर मिला झटका – डॉ. चरणदास महंत रायपुर | 01 फरवरी 2026 | केंद्रीय बजट 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूरी तरह से दिशाहीन, जनविरोधी और आंकड़ों की बाजीगरी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि सत्ता और चुनिंदा पूंजीपति मित्रों के हितों को साधने का दस्तावेज है। डॉ. महंत ने कहा कि बजट में किसान, युवा, मजदूर और मध्यम वर्ग के भविष्य को नजरअंदाज किया गया है। सरकार ने एक बार फिर बड़े-बड़े दावों के पीछे जमीनी सच्चाई छिपाने की…
💥 वित्त मंत्री ओपी चौधरी के फैसले का क्रेडाई सहित संगठनों ने किया सम्मान, जताया आभार रायपुर, 30 जनवरी 2026 | छत्तीसगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ में संशोधित भूमि गाइडलाइन 2026 के लागू होते ही रियल एस्टेट सेक्टर में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। रायपुर और कोरबा जिलों के लिए जारी नई भूमि गाइडलाइन दरों को जनहितकारी बताते हुए रियल एस्टेट से जुड़े संगठनों, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (CREDAI) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के रायपुर स्थित शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य…
धरसींवा | शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोन्देकला में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिविधान से भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित हुआ, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹75.23 लाख की लागत से इस नए हाई स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। विधायक अनुज शर्मा ने पूरे मंत्रोच्चार…
🇮🇳 रावाभाठा में गणतंत्र दिवस पर सामाजिक एकता का भव्य संदेश साहु समाज, यादव समाज व पुराने ग्राम पंचायत भवन में हुआ गरिमामयी ध्वजारोहण रावाभाठा। देश के 77 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रावाभाठा क्षेत्र में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। साहु समाज, यादव समाज एवं पुराने ग्राम पंचायत भवन परिसर में गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित नागरिकों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने, सामाजिक एकता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में…
रिश्तों में कड़वाहट और आर्थिक जंग की आहट! अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधा और सख्त हमला बोला है। मुद्दा है— चीन के साथ ट्रेड डील। ट्रंप के इस कड़े रुख ने न केवल कनाडा बल्कि वैश्विक बाजारों में भी खलबली मचा दी है। मुख्य बिंदु (Key Highlights): 100 फीसदी टैरिफ की धमकी: डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा ने अपनी व्यापारिक नीतियों में सुधार नहीं किया, तो उन पर 100% आयात शुल्क (Tariff) थोप दिया जाएगा। चीन कनेक्शन: ट्रंप का…
पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा, संस्कृति और प्रेरणा का अद्भुत संगम रायपुर न्यूज़ | मूनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर | पुरस्कार वितरण समारोह 2026 रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू शांति नगर स्थित मूनलाइट इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल एवं भारतीयम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का भव्य उत्सव बन गया। विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया और उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ नागरिक…
उरला | रायपुर |“न्याय भले देर से मिले, लेकिन जब मिलता है तो इतिहास बनता है”— ऐसा ही एक ऐतिहासिक और न्यायोचित संघर्ष आज उरला क्षेत्र में देखने को मिला। पिछले 05 वर्षों से लगातार मानसिक व आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे एक मजदूर परिवार को आखिरकार न्याय मिला। मजदूर और उसका परिवार न्याय की गुहार लगाते-लगाते हर मंच से थक चुका था, लेकिन आज पार्षद बेदराम साहू के नेतृत्व में हुए जनसंघर्ष ने तस्वीर बदल दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील धरसीवा द्वारा पहले ही कुर्की वारंट जारी किए जाने के बावजूद भी संबंधित कंपनी प्रबंधन द्वारा किसी…
