Author: satya@anjor

रायपुर।रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू ने 50 लाख रुपये की विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए स्वीकृति दिलाई है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग वार्डों में भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, शेड निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। 🔹 प्रमुख कार्यों की सूची: 1.वार्ड 08 बीरगांव में भवन निर्माण कार्य – ₹5 लाख 2.वार्ड 15 रावाभाठा, सतनाम चौक में गुरु बालक दास जी की प्रतिमा एवं सौंदर्यीकरण…

Read More

रायपुर। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी जी से छत्तीसगढ़ वंदनीय अख़बार टीम ने सौजन्य भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान टीम द्वारा उनका विशेष बाइट (साक्षात्कार) भी लिया गया, जिसमें पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के दौरान श्री तिवारी से प्रेस क्लब की आगामी कार्ययोजना, पत्रकार सुरक्षा, सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करना, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा संगठन…

Read More

रायपुर।रायपुर शहर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से छत्तीसगढ़ वंदनीय अख़बार की टीम ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अख़बार की ओर से छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ़ श्री टोमन दास एवं टीम सदस्य श्री दुर्गेश वर्मा (ब्यूरो चीफ़) उपस्थित रहे। भेंट के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था, पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली, नागरिक सुरक्षा तथा मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजीव शुक्ला ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की। छत्तीसगढ़ वंदनीय अख़बार टीम ने पुलिस प्रशासन द्वारा रायपुर शहर में किए जा रहे नवाचारों, अपराध नियंत्रण…

Read More

धरसींवा | रायपुर |हाइवे किनारे संचालित होटल–ढाबों में नियमों की खुलेआम अनदेखी और बढ़ती अव्यवस्था को लेकर धरसींवा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हाइवे स्थित कई होटल–ढाबे रात 11 बजे के बाद भी पूरी रात खुले रहते हैं, जबकि इसके लिए कोई वैध अनुमति नहीं है। यह न केवल प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ⚠️ महिला सुरक्षा और श्रम कानूनों का उल्लंघन ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि…

Read More

गिरौद (रायपुर)। ग्राम पंचायत गिरौद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक मेला मड़ई एवं रात्रिकालीन लोक कार्यक्रम ‘रंग छत्तीसा’ का भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और आयोजन ने क्षेत्र में उत्साह एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार किया। इस सफल आयोजन पर ग्राम पंचायत गिरौद के सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिशंकर वर्मा ने सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से सिलतरा थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन, पंचायत के समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों का धन्यवाद करते…

Read More

150 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई कला, संस्कृति और रचनात्मकता की झलक रायपुर। शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय में वार्षिक युवा उत्सव ‘प्रवेगा’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कौशल किशोर ने की। उनके मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। 🎖️ विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष एवं…

Read More

9 से 15 फरवरी 2026 तक श्रद्धा–भक्ति का महासंगम भनपुरी (रायपुर)।भगवान आशुतोष श्री शिव की असीम कृपा से नगर भनपुरी में श्री शिव महापुराण कथा एवं शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान शिवभक्तों के लिए पुण्य, भक्ति एवं ज्ञान का अनुपम अवसर प्रदान करेगा। इस पावन आयोजन में प्रख्यात कथावाचक आचार्य महादेव जी (भागवत आचार्य) द्वारा श्री शिव महापुराण की दिव्य कथाओं का रसपान कराया जाएगा। कथा के माध्यम से शिव महिमा, माता पार्वती की तपस्या, शिव–पार्वती विवाह, ज्योतिर्लिंग प्रसंग सहित अनेक प्रेरक…

Read More

केंद्रीय बजट 2026–27 ने युवाओं के सपनों को पंख देने के साथ भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। रायपुर | 01 फरवरी 2026 ! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक और भविष्यदर्शी बजट बताते हुए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह बजट युवाओं को कौशल, तकनीक और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखता है। मंत्री श्री साहेब…

Read More

10 अवैध ईंट भट्ठों पर संयुक्त कार्रवाई, भट्ठे जब्त धरसीवां | शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत तहसील धरसीवां के ग्राम निमोरा में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को जब्त किया। इस प्रभावी कार्यवाही का नेतृत्व धरसीवां तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे जी ने किया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध ईंट भट्ठों की जांच की गई, जिनके पास आवश्यक अनुमति व वैधानिक दस्तावेज नहीं पाए गए। तत्पश्चात नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की गई। प्रशासन…

Read More

पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ संविधानसम्मत शांतिपूर्ण संघर्ष का ऐलान खरोरा | 05 फरवरी | खरोरा निवासी और सामाजिक संघर्षों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले पप्पू पुरेना के समर्थन में 05 फरवरी को सुबह 11 बजे से खरोरा थाना घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में हजारों की संख्या में नागरिकों के शामिल होने का आह्वान किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह आंदोलन पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में संवैधानिक, लोकतांत्रिक और पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि न्याय, अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों…

Read More