Author: satya@anjor
स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा 📍 रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप एवं सहसंयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी की अनुशंसा पर डॉ. वेदप्रकाश देवांगन को छत्तीसगढ़ चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति उनके चिकित्सा क्षेत्र में व्यापक अनुभव, समाजसेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए की गई है। डॉ. देवांगन लंबे समय से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के…
बीरगांव। होली के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम बीरगांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के तहत आयुक्त श्री उर्वशा ने स्वयं अपने कार्यालय कक्ष (केबिन) की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने-अपने कक्षों एवं कार्यालय परिसर में श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। इस अवसर पर आयुक्त श्री उर्वशा ने कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर हमें अपने घरों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी – चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में “सशक्त एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़” के संकल्प के साथ लाल चौक, देवेंद्र नगर, रायपुर में भव्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजनकर्ता डॉ. वेदप्रकाश देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ों मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच सहित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस पर…
रायपुर। राजधानी के व्यस्ततम स्थलों में शुमार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, भाटागांव में मुख्य सड़क के सेंटर बिजली पोल की लाइट रात के समय बंद रहने से यात्रियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस बस स्टैंड के फ्रंट रोड पर अंधेरा छाए रहने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन रोड पर स्थित सेंटर पोल की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद है, जिससे देर रात बसों से उतरने–चढ़ने वाले यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कत होती है।…
रैली जय स्तंभ चौक से राजभवन तक निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से संबंधित प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग को लेकर की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए UGC कानून का क्रियान्वयन आवश्यक है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश पदाधिकारी कर रहे हैं। प्रदेश सचिव खिलन प्रसाद साहू ने अधिक से अधिक लोगों से रैली में शामिल होकर अपनी…
दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग रायपुर, 16 फरवरी 2026। डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा ने बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में हुई घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली घटना बताया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आदिवासी ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट, जिसके परिणामस्वरूप एक ग्रामीण की मृत्यु हुई, बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। डॉ. महंत ने राज्य सरकार…
महान विभूति के सम्मान में संस्थान नामकरण व पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग – मोहन बंजारे रायपुर। सतनामी समाज के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं अविभाजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से सात बार सांसद रहे श्रद्धेय स्व. रेशमलाल जांगड़े जी की 15 फरवरी जयंती पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रगतिशील छग सतनामी समाज के प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने उन्हें नमन करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि उनके सम्मान में किसी प्रमुख शासकीय संस्थान का नामकरण किया जाए तथा उनके जीवन संघर्ष को छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। स्व. रेशमलाल जांगड़े जी का जन्म…
“संगठन में ही शक्ति है” – एल.एल. कोशले कवर्धा/कबीरधाम। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में समाज को एकजुट एवं संगठित करने के उद्देश्य से जिला कबीरधाम में वृहद सामाजिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चारों ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु भारी संख्या (लगभग 200–250) में उपस्थित हुए। बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल. एल. कोशले ने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज को सम्मान और शक्ति दिला सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी सामाजिक बंधु एक मंच पर आकर कार्य करें, जिससे समाज को प्रदेश एवं देश स्तर पर सशक्त पहचान…
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा धरसीवां/खरोरा। नगर पंचायत खरोरा स्थित पीएमश्री भरत देवांगन शास. उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में आयोजित वार्षिक उत्सव ‘प्रयास’ भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस वर्ष की थीम “सांस्कृतिक एकता और आधुनिक शिक्षा” रही। विद्यालय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य पंथी और करमा सहित आधुनिक कला विधाओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों का…
बिरगांव।बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में बी.पी.एल. राशन कार्ड निरस्तीकरण और नए कार्ड जारी नहीं होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने जोरदार आवाज उठाई है। छाया विधायक पंकज शर्मा के नेतृत्व में बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। एम.आई.सी. सदस्य इकराम अहमद ने बताया कि निगम क्षेत्र में अनेक उद्योग स्थापित हैं, जहां गरीब एवं मजदूर वर्ग दैनिक वेतन और अल्प वेतन पर कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे श्रमिकों के बी.पी.एल. राशन कार्ड बिना पूर्व सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही पिछले दो वर्षों से नए…
