बीरगांव।नगर पालिक निगम बीरगांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत स्व सहायता समूहों एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा एक दिवसीय विक्रय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक भवन परिसर में बीरगांव में स्व सहायता समूहों व स्वच्छता दीदियों का विक्रय शिविर सफल, 12,500 रुपये से अधिक की बिक्री हुआ, जिसमें कुल 20 स्व सहायता समूहों ने सहभागिता की।
विक्रय शिविर का मुख्य उद्देश्य स् समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। शिविर में कैंडल, साड़ी, नाइटी, कुर्ती, फैंसी आइटम, नमकीन, खाद्य सामग्री, बड़ी-पापड़, बिजौरी, चप्पल-जूते, धूपबत्ती, तिल से बने उत्पाद, झूमर एवं विभिन्न सजावटी सामग्री बिक्री हेतु रखी गईं।
नगरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के चलते शिविर में 12,500 रुपये से अधिक का सफल विक्रय दर्ज किया गया, जिससे स्व सहायता समूहों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा।
इस अवसर पर आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने स्व सहायता समूहों एवं स्वच्छता दीदियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की बात कही।
विक्रय शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर खरीदारी की और महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को समर्थन दिया।


