Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    बीरगांव में ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ अभियान तेज, एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
    ब्रेकिंग न्यूज़

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    नई दिल्ली। लोकसभा ने ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण प्रदान करना और उसके अपमान को दंडनीय अपराध की श्रेणी में शामिल करना है। इससे पहले यह विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो चुका है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून प्रभावी हो जाएगा।

    विधेयक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करता है, उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है या उसके गायन में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान किया गया है।

    लोकसभा में विधेयक पर संक्षिप्त चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। चर्चा के दौरान विपक्ष के कुछ सदस्यों ने संशोधन और आपत्तियां भी दर्ज कराईं, लेकिन सदन ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

    सरकार का कहना है कि इस संशोधन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की गरिमा, सम्मान और राष्ट्रीय महत्व की रक्षा करना है। सरकार के अनुसार, यह कदम देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा। अब तक ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट’ के तहत मुख्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और संविधान से जुड़े प्रावधानों को कानूनी संरक्षण प्राप्त था। संशोधन के बाद ‘वंदे मातरम्’ भी इस कानून के दायरे में शामिल हो जाएगा।

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून लागू होने पर इसके प्रावधान पूरे देश में प्रभावी होंगे।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    बीरगांव में ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ अभियान तेज, एंटी लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

    July 29, 2026

    बीरगांव में साहू समाज का महापौर को अल्टीमेटम, 7 दिन में फैसला नहीं तो 30 जुलाई को नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव

    July 25, 2026

    भवानी मोल्डर्स प्रा. लि. के खिलाफ 25 जुलाई को घेराव का ऐलान, मजदूर का बकाया भुगतान नहीं होने का आरोप

    July 22, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.