बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग एवं भंडारण की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने कुल ₹3,400 का जुर्माना वसूला। साथ ही संबंधित व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए समझाइश भी दी गई।
नगर निगम ने शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय सहयोग दें।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।


