आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का योगदान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे एनकेडी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। “आरोग्यम: एक कदम सेहत की ओर” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल के चिकित्सकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. प्रीति देवांगन, डॉ. देव प्रकाश देवांगन एवं डॉ. वेद प्रकाश देवांगन शामिल रहे। उन्हें प्रदेश में बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में चिकित्सकों और निजी स्वास्थ्य संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आमजन तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का समर्पण अत्यंत सराहनीय है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने इसे पूरे अस्पताल परिवार, चिकित्सकीय टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, सेवा-भाव और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
एनकेडी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना भी है।
“आरोग्यम: एक कदम सेहत की ओर” कार्यक्रम में प्राप्त यह सम्मान एनकेडी हॉस्पिटल परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह उपलब्धि प्रदेश को स्वस्थ, सशक्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।
अंत में एनकेडी हॉस्पिटल परिवार ने इस सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।


