Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी जंग! तेहरान के पलटवार से बढ़ा तनाव, अब कितना आगे जाएगा संघर्ष?

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता
    ब्रेकिंग न्यूज़

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    जांजगीर-चांपा। जांजगीर नगर की मेधावी छात्रा पीहू सिंघानिया ने देश की दो सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं NEET तथा JEE (Main एवं Advanced) को पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    पीहू ने NEET-UG परीक्षा में 720 में से 666 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 653 हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने JEE (Main एवं Advanced) में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की।

    पीहू ने अपनी 12वीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर (ओडिशा) से 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की। स्कूली शिक्षा के दौरान ही उन्होंने NEET और JEE जैसी दोनों राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

    उनकी प्रारंभिक शिक्षा जिंदल स्कूल, तमनार (रायगढ़) में हुई। इसके बाद उन्होंने करियर प्वाइंट, बिलासपुर से 10वीं की परीक्षा 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

    पीहू के पिता इंजीनियर राजकुमार सिंघानिया तमनार स्थित जिंदल पावर प्लांट में लगभग 20 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उपमहाप्रबंधक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रकाश इंडस्ट्रीज, चांपा से की थी। पिता की मेहनत और प्रेरणा से प्रेरित होकर पीहू ने भी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

    अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पीहू ने अपनी माता श्रीमती बबीता सिंघानिया, पिता इंजीनियर राजकुमार सिंघानिया तथा अपने सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है।

    पीहू की इस ऐतिहासिक सफलता पर जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी जंग! तेहरान के पलटवार से बढ़ा तनाव, अब कितना आगे जाएगा संघर्ष?

    September 3, 2026

    नेपाल में कुदरत का कहर: अचानक आई तेज बाढ़ से 788 मौतें, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    August 31, 2026

    🏑 राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीरगांव में खेलों का उत्साह, रस्साकशी से लेकर खो-खो और कबड्डी तक प्रतियोगिताएं

    August 30, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.