Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    हरेली हमारी आत्मा है, यह हमारी पहचान और कृषि परंपरा का पर्व: भूपेश बघेल

    August 13, 2026

    आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित | रायपुर

    August 2, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राष्टीय»पीयूष गोयल का अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर स्पष्ट बयान: ‘भारत जल्दबाजी या किसी दबाव में आकर व्यापार समझौता नहीं करता
    राष्टीय

    पीयूष गोयल का अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर स्पष्ट बयान: ‘भारत जल्दबाजी या किसी दबाव में आकर व्यापार समझौता नहीं करता

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में या ‘किसी तरह के दबाव में आकर’ व्यापार समझौते नहीं करता है. उन्होंने कहा कि भारत की यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका सहित विभिन्न देशों और समूहों के साथ व्यापार समझौतों पर सक्रिय रूप से बातचीत चल रही है.

    ‘दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करता भारत’

    केंद्रीय मंत्री गोयल ने जर्मनी में आयोजित बर्लिन संवाद में कहा, ‘‘हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं. हम अमेरिका से भी बात कर रहे हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न ही कोई समयसीमा तय करके या फिर किसी तरह के दबाव में आकर कोई समझौता करते हैं.’’ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री इस संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बर्लिन में हैं.

    ‘नए बाजारों की तलाश कर रहा भारत’

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत कभी भी जल्दबाजी या उकसावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका में लगाए गए उच्च सीमा शुल्क से निपटने के लिए नए बाजारों की तलाश कर रहा है.

    भारत के साथ दीर्घकालिक निष्पक्ष व्यापार समझौता शर्तों पर किए जाने के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि भारत ने कभी भी राष्ट्रीय हित के अलावा किसी अन्य आधार पर यह निर्णय लिया है कि उसके मित्र कौन होंगे. यदि कोई मुझसे कहता है कि आप यूरोपीय संघ के मित्र नहीं हो सकते तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा या कोई कल मुझसे कहता है कि मैं केन्या के साथ काम नहीं कर सकता तो यह भी स्वीकार्य नहीं है.’’

    रूस से तेल खरीद बंद करने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

    उन्होंने कहा कि किसी देश से कोई भी विशेष उत्पाद खरीदने का निर्णय पूरी दुनिया का होगा. केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी रूस से तेल खरीद बंद करने के लिए भारत पर अमेरिका की ओर से बनाए जा रहे दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले एक हफ्ते में कई बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत रूस से तेल खरीद बंद करने के लिए राजी है. हालांकि भारत ने इससे इनकार किया है.

    ‘भारत की इकॉनमी को पहचानना चाहिए’

    भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें भारत की इकॉनमी को भी पहचानना चाहिए, भले ही यह केवल 4 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी लगती हो, लेकिन परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से भारत की इकोनॉमी पहले से ही 15 ट्रिलियन डॉलर है” उन्होंने कहा कि बढ़ती सैलरी, बेहतर रहने की स्थिति, बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ जैसे एंबिशन लोगों के सपनों और लोगों की कोशिशों को आगे बढ़ा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    समाज सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: महेंद्र सतनामी बने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    July 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    समाज सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: महेंद्र सतनामी बने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    July 18, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.