Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    नेपाल में कुदरत का कहर: अचानक आई तेज बाढ़ से 788 मौतें, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    August 31, 2026

    🏑 राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीरगांव में खेलों का उत्साह, रस्साकशी से लेकर खो-खो और कबड्डी तक प्रतियोगिताएं

    August 30, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»समाज सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: महेंद्र सतनामी बने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    ब्रेकिंग न्यूज़

    समाज सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: महेंद्र सतनामी बने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    राजस्थान/खावासपुरा। सामाजिक सेवा, संगठनात्मक क्षमता और समाजहित के कार्यों के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सतनामी को अखिल भारतीय सतनामी महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासभा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

    बैठक का आयोजन मठ देवरी, जाजेपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दसे राम खांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमहंत राजेश्वर भार्गव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत सुंदरसाय बंजारे, राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी.एल. कोसरिया, राष्ट्रीय सचिव राजमहंत जे.पी. कोशले, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजमहंत लालचन्द्र मोहले, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजमहंत पी.के. घृतलहरे सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     

    राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजमहंत रामचन्द्र पाटले, राजमहंत राजनारायण निराला, राजमहंत गछराम बघेल, राजमहंत खादबद्न कुर्रे, राजमहंत गंगाराम लहरे, राजमहंत भुलाऊं राम कुर्रे, राजमहंत गज्जू राम रात्रे, अधिवक्ता दिनेश लहरे, डी.एल. डहरिया, जिला महंत रामदास जांगड़े तथा राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े की गरिमामयी उपस्थिति में नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई।

     

    समाज सेवा और नेतृत्व का मिला सम्मान

     

    महेंद्र सतनामी लंबे समय से सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वर्तमान में वे सरपंच प्रतिनिधि के रूप में भी जनसेवा से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए महासभा ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

     

    देशभर के सतनामी समाज को मिलेगी नई दिशा

     

    महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि महेंद्र सतनामी के नेतृत्व में देशभर में फैले सतनामी समाज को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उन्होंने दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और फर्रुखाबाद सहित विभिन्न राज्यों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज को संगठित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

     

    बैठक में यह भी कहा गया कि “शिक्षा, संस्कार, संगठन और सामाजिक संघर्ष” किसी भी समाज की उन्नति के चार मजबूत स्तंभ हैं। शिक्षित और संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

     

    समाज में खुशी की लहर

     

    महेंद्र सतनामी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से राजस्थान सहित देशभर के सतनामी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सेवाभाव और नेतृत्व से अखिल भारतीय सतनामी महासभा के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा समाज के विकास, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    नेपाल में कुदरत का कहर: अचानक आई तेज बाढ़ से 788 मौतें, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    August 31, 2026

    🏑 राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीरगांव में खेलों का उत्साह, रस्साकशी से लेकर खो-खो और कबड्डी तक प्रतियोगिताएं

    August 30, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    24 हफ्तों के अध्ययन में डायबिटीज नियंत्रण में दिखा सुधार, शुद्ध शाकाहारी भोजन और 14 घंटे का उपवास रहा प्रभावी

    August 26, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    नेपाल में कुदरत का कहर: अचानक आई तेज बाढ़ से 788 मौतें, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    August 31, 2026

    🏑 राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीरगांव में खेलों का उत्साह, रस्साकशी से लेकर खो-खो और कबड्डी तक प्रतियोगिताएं

    August 30, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    24 हफ्तों के अध्ययन में डायबिटीज नियंत्रण में दिखा सुधार, शुद्ध शाकाहारी भोजन और 14 घंटे का उपवास रहा प्रभावी

    August 26, 2026
    Latest Posts

    नेपाल में कुदरत का कहर: अचानक आई तेज बाढ़ से 788 मौतें, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

    August 31, 2026

    🏑 राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीरगांव में खेलों का उत्साह, रस्साकशी से लेकर खो-खो और कबड्डी तक प्रतियोगिताएं

    August 30, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.