*अरुणोदय द स्कूल ऑफ अचीवर्स में हुआ गरिमामय आयोजन*
मंदिर हसौद। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंदिर हसौद से लगभग 8 किमी दूर अरुणोदय द स्कूल ऑफ अचीवर्स, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिक्षा के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बाराडेरा धाम के महासचिव संतोष कोसरिया एवं श्रीमती जयश्री कोसरिया ने विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सरस्वती वरेटवार को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विशेष सम्मान एवं सहयोग
👉 श्री नृपेश वरेटवार और श्रीमती शिवानी सिंह को भी उनके विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु श्रीफल, मोमेंटो और पेन देकर सम्मानित किया गया।
👉 विद्यालय के सभी शिक्षकों का पुष्प गुच्छ, श्रीफल और मोमेंटो पेन के साथ स्वागत किया गया।
विद्यार्थी सम्मान
विद्यालय के छात्र कबीर कोसरिया के नवोदय विद्यालय में चयन पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें विशेष गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती रोज़ालिन दास, श्रीमती शिल्पा जोशी, श्रीमती संगीता होता, धनेंद्र कुर्रे, प्रीति कोसले, पार्वती वैष्णो, भावना ठाकुर, मधुरिमा देशपांडे, हिमाजली नायक, अनीता सोनी, खुशबू साहू, अखिलप्रताप सिंह, रामेश्वरी रात्रे, नीलकुमारी जायसवाल, अनु ध्रुव, शांति वर्मा, अनेश कोसले, अजय बंदे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन ने गरिमामय ढंग से किया और पूरे आयोजन ने शिक्षक दिवस को अविस्मरणीय बना दिया।


