गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ की स्वीकृति दी
गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल पर होगा 100 शौचालय, स्नानागार व घाट निर्माण
गिरौदपुरी धाम/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर।
प्रदेश के आस्था के प्रमुख केंद्र गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह ऐतिहासिक निर्णय आरंग विधायक, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष आग्रह पर लिया गया।
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास में आयोजित गुरु दर्शन मेला में प्रदेशभर से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और दर्शनार्थी आते हैं। भारी भीड़ के कारण स्वच्छता और सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसको प्राथमिकता में रखते हुए गुरु खुशवंत साहेब जी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी, जिस पर त्वरित स्वीकृति मिली।
स्वीकृत कार्यों में शामिल हैं —
100 आधुनिक शौचालयों का निर्माण
स्नानागार का निर्माण
जोंक नदी तट पर घाट निर्माण
पचरी निर्माण
अन्य आवश्यक विकास कार्य
गुरु खुशवंत साहेब जी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“यह निर्णय श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे मेला स्थल पर स्वच्छता और सुविधा का स्तर नई ऊँचाई पर पहुंचेगा, जिससे श्रद्धालु अधिक सहज और आनंददायक अनुभव के साथ दर्शन कर सकेंगे। साथ ही, गिरौदपुरी धाम धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और सशक्त स्थान बनाएगा।”
इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल मेले की व्यवस्थाओं में सुधार होगा, बल्कि धाम की आध्यात्मिक गरिमा और आकर्षण भी बढ़ेगा।
#SatyakeAnjor | #GiraudpuriDham | #Chhattisg
arhNews | #GuruDarshanMela

