📍 स्थान: बोहरही धाम मंडल, सिलयारी
🗓 तिथि: 14/06/25
बोहरही धाम मंडल में आज संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर पूजा-अर्चना व पुष्प अर्पण कर की गई। मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता गुलाब सिंह टिकरिहा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य) ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि:
* कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी संकट मोचन बनकर उभरे। देश में वैक्सीन का निर्माण कर करोड़ों लोगों का जीवन सुरक्षित किया।
* जनधन योजना से करोड़ों गरीबों के खाते खुले।
* कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई।
* पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया गया।
* नल जल योजना, शौचालय निर्माण, पीएम आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए।
* देश को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सभा में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी।
सुनील शर्मा ने बीते 11 वर्षों में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया।
रूखमणि वर्मा ने पीएम आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर मिलने पर खुशी जताई।
रॉबिन साहू ने धार्मिक स्थलों के विकास, धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और सेना की मजबूती पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में हनुमत आदिल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट उपस्थिति:
सविता चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत), अरविंद ठाकुर (सरपंच संघ अध्यक्ष), पुष्पा बंजारे (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रूखमणि सिवारे, मानसिंह वर्मा, नीलकंठ आदिल, गणेशन मूर्ति (जनपद प्रतिनिधि), चंद्रकांत वर्मा (सरपंच टेकारी), पुरुषोत्तम साहू, राजेंद्र, रामकुमार, रामेश्वर, विकास, अशोक साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।