Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित | रायपुर

    August 2, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राष्टीय»Mangalwar Upay: अगर हर वक्त सताता है किसी चीज का भय तो मंगलवार को करें ये काम, बजरंगबली की कृपा से दूर होगा हर संकट
    राष्टीय

    Mangalwar Upay: अगर हर वक्त सताता है किसी चीज का भय तो मंगलवार को करें ये काम, बजरंगबली की कृपा से दूर होगा हर संकट

    satya@anjorBy satya@anjorApril 22, 2025Updated:April 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Mangalwar Upay: सप्ताह का मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन रामभक्त हनुमान जी की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर जाकर दर्शन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। जो भी व्यक्ति रोजाना पूजा-पाठ या हनुमान चालीसा रोज नहीं पढ़ पा रहा है वो मंगलवार को दिन ऐसा करके केसरीनंदन की कृपा प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही अगर आपके जीवन से परेशानियां कम नहीं हो रही हैं तो मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को जरूर करें।

    बेंगलुरु: हमले के शिकार IAF के विंग कमांडर मामले में नया मोड़, अधिकारी ने भी हमलावर को जमकर पीटा

    अगर आपने किसी को उधार पर पैसा दे रखा है और अब वह आपको पैसा वापस देने का नाम नहीं ले रहा है तो मंगलवार के दिन आपको मंगल के मंत्र का जप करना चाहिए। मंगल का मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।

    – अगर आपके करियर में कुछ दिक्कतें आ रही हैं या आपको अच्छी जॉब नहीं मिल पा रही है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाने चाहिए।

    – अगर आपके दांपत्य रिश्ते की खुशहाली में कोई तीसरा अड़चनें डाल रहा है तो उससे अपना पीछा छुड़ाने के लिए मंगलवार के दिन आपको एक मुट्ठी मसूर की दाल लेनी चाहिए और उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से सात बार स्पर्श कराना चाहिए। स्पर्श कराने के बाद उस मसूर की दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें।

    – अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार के दिन एक मौली, यानि कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।

    मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय

    – अगर आपके दांपत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद मिट्टी का एक दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दंपति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरन् स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

    – मंगलवार शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको स्नान आदि के बाद शमी के वृक्ष के पास जाकर उसकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही मंगलवार के दिन शमी के वृक्ष से संबंधित किसी भी चीज़ को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए, बल्कि उसकी उपासना करनी चाहिए।

    – अगर आप अपने बच्चे के विवेक को जागृत रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद अपने बच्चे के साथ हनुमान मंदिर जाएं। वहां जाकर हनुमान जी के आगे दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें। फिर भगवान के बायें पैर से सिंदूर लेकर अपने बच्चे के माथे पर लगाएं और घर वापस आ जाएं।

    – अगर आप अपनी जिंदगी में नयापन लाना चाहते हैं, अपने जोश और होश को दुरुस्त करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए और वहां जाकर शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल अर्पित करना चाहिए।

    – अगर आपको हर वक्त किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के आगे आसन बिछाकर बैठ जाएं। अब अपने सामने एक लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर थोड़ी-सी मसूर की दाल रखें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद उस कपड़े पर रखी दाल को मंदिर में दे दें और उस लाल कपड़े को अपने पास रख लें।

    – अगर आप अपनी धन-संपदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको सवा किलो चावल लेने चाहिए और शिव मंदिर जाकर वो चावल भगवान शिव के चरणों में अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए।

    – अगर जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं या अपनी जिंदगी को ताजगी से भर देना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन शमी के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करें। साथ ही मंगलवार को पूरे दिन में आपको जब भी मौका मिले तो ढोल या मृदंग पर बजाया गया संगीत जरूर सुनें। अगर आपको खुद बजाना आता है, तो मंगलवार को जरूर बजाएं।

    – अगर आप बल, बुद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन केसरिया सिंदूर लेकर उसमें थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाएं। अब उस सिंदूर को हनुमान जी के मंदिर में जाकर किसी पुजारी को दे आयें। अगर उस मंदिर में पुजारी न हो तो स्वयं हनुमान जी को सिंदूर लगा दें।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    समाज सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: महेंद्र सतनामी बने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    July 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    समाज सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: महेंद्र सतनामी बने अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    July 18, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.