Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    पर्यावरण संरक्षण मंडल की अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

    November 19, 2026

    विष्णुदेव साय और रेवंत रेड्डी के बीच हुई चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, आपसी सहयोग पर दिया जोर

    November 18, 2026

    बिरगांव निगम क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां तेज, व्यास तालाब सहित सभी छठ घाटों पर सफाई और व्यवस्थाओं का कार्य जारी

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»पर्यावरण संरक्षण मंडल की अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न
    छत्तीसगढ़

    पर्यावरण संरक्षण मंडल की अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorNovember 19, 2026
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    90 प्रतिशत लोगों ने पक्ष में दिया अपना समर्थन,

    हजारों लोगों को नौकरी तथा इतने ही स्वरोजगार के अवसर की उम्मीद

    कंपनी ने जताई गांवों में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता

     

    खरोरा तिल्दा ; 18 नवम्बर 2026: पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रायखेड़ा स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपील) के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के क्षमता विस्तार के लिए बुधवार को आयोजित जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई। कलेक्टर रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पर्यावरण स्वीकृति के आदेश के लिए जनसुनवाई 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से ग्राम ताराशिव स्थित शासकीय मैदान में आयोजित की गई। जिसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में रायपुर के अतिरिक्त कलेक्टर यू एस बांधे, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, क्षेत्रीय अधिकारी पी के रबड़े उपस्थित रहे। इसके अलावा तिल्दा ब्लॉक के एसडीएम मुकेश कोठारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित तहसीलदार रामप्रसाद बघेल एवं सृजन सोनकर व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अदाणी पॉवर लिमिटेड से पर्यावरण विभाग प्रमुख आर एन शुक्ला ने केपील परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनसुनवाई लगभग 2.30 घंटे तक चली। जिसमें तिल्दा ब्लॉक के ग्राम रायखेड़ा, ग़ैतरा एवं सोनतरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी श्री बाँधे ने सभा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यरूप से क्षेत्र के विकास, नौकरी और स्वरोजगार के लिए उचित प्रबंधन सहित कई बातों तथा सुझावों को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनी। जनसुनवाई में कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया किन्तु समर्थन में ज्यादा लोगों ने अपनी बात रखी।

     

    इस तरह लोक सुनवाई में पधारे 90 फीसदी लोगों ने अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के 800 मेगावाट की दो इकाईयों के क्षमता विस्तार का समर्थन किया। लोक सुनवाई में उपस्थित सरपंचों में ग्राम रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा, ग्राम ग़ैतरा के सरपंच प्रतिनिधि श्री शेखर चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत चिचोली के सरपंच प्रतिनिधि राम निवास ध्रुव, उपसरपंच राजकुमार बंजारे, ताराशिव के सरपंच मनीष वर्मा, सोनतरा के सरपंच समीर वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिकों में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा एवं हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने समर्थन में अपनी बात रखी। इसके अलावा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजू शर्मा, तहसील अंतर्गत सतनामी समाज के अध्यक्ष सचिन मनहरे, राहुल डहरिया, सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, सहित भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक तिल्दा के अध्यक्ष दीपक वर्मा, खरोरा नगर पालिक अध्यक्ष अनिल सोनी व सदस्य श्रीमती महेंद्र शैलेश साहू सहित कई विशिष्ट सदस्यों ने भी संयत्र के क्षमता विस्तार में अपना समर्थन प्रदान किया।

     

    पूर्व जनपद अध्यक्ष देव्रत नायक ने “एपील संयंत्र के विस्तारण से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने के साथ ही हजारों लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाएं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए अपनी सहमति प्रदान करने की बात कही। जनपद सदस्य मोरेंगा लेखु सेन, छत्तीसगढ़ प्रदेश श्रमिक एवं किसान संघ के अध्यक्ष कमल बाँधे, तथा ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष किरण बैगल, तुलेसवारी नारंग ने भी अपना समर्थन प्रददान किया।

     

    ग्राम रायखेड़ा की एक महिला ग्रामीण श्रीमती पूनम वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि, “अदाणी पॉवर लिमिटेड के आने से हमारे गाँव में विकास के कई कार्य बड़ी ही तेज गति से संचालित हो रहे हैं। गांवों की सड़कें अब सोलर लाइट से जगमगाने लगी हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी शाला विकास के साथ साथ विद्यार्थियों को बैग सहित कापी, जेमेट्री बॉक्स इत्यादि भी बाँटे गए। जिसमें सभी आसपास के गांव इनकी सभी कार्यक्रमों से लाभान्वित हैं। इसलिए मैं अदाणी पॉवर लिमिटेड के संयंत्र विस्तारण का समर्थन करती हूँ।“

     

    सभा में ग्राम सोनतारा निवासी श्रीमती एकता साहू ने कहा कि, “जब से अदाणी पॉवर लिमिटेड हमारे गांव में आया है तब से हमारे गांव में विकास की लहर उठ गई है। यहां अब गांव की सड़कों में अब उजाला पसर गया है। वहीं हमें पीने के लिए अब शुद्ध पानी मिलने लगा है। अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सहभागिता के कार्यों से सभी पास के ग्रामों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका के कार्ये से लोगों का समुचित विकास हो रहा है। इसलिए मैं हमारे गांव तथा क्षेत्र में अदाणी पॉवर लिमिटेड के विस्तारण का समर्थन करती हूँ।“

     

    उल्लेखनीय है कि अदाणी पॉवर लिमिटेड की रायपुर जिले के तिल्दा तहसील में स्थित अदाणी पावर लिमिटेड में सुपर क्रिटिकल तकनीक की 685 मेगावाट की दो इकाइयां अर्थात कुल 1370 मेगावाट की क्षमता विगत पंद्रह सालों से संचालित है। जिसके सामाजिक सराकारों के तहत आसपास के करीब 25000 से अधिक जनसंख्या वाले 14 से अधिक ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहीर की।

     

    जन सुनवाई के अंत में अदाणी पॉवर लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी रामायण पेड्डेना ने जनसुनवाई में पधारे सभी ग्रामीणों को कंपनी के सामाजिक सरोकारों के माध्यम से हर तरफ विकासात्मक कार्य कराने की अपनी प्रतिबद्धता की बात कही तथा उपस्थित सभी ग्रामीणजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितधारकों, मीडिया तथा जनसुनवाई के आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

    #AdaniPower #RaipurNews #ChhattisgarhNews #TildaNews #BreakingNews #PublicHearing #EmploymentOpportunity #IndustrialGrowth #CGNews #SatyaKeAnjor
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    विष्णुदेव साय और रेवंत रेड्डी के बीच हुई चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, आपसी सहयोग पर दिया जोर

    November 18, 2026

    बिरगांव निगम क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां तेज, व्यास तालाब सहित सभी छठ घाटों पर सफाई और व्यवस्थाओं का कार्य जारी

    November 12, 2026

    दीपावली और गोवर्धन पूजा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले OBC कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन, लिया आशीर्वाद

    November 11, 2026

    बिरगांव चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति के पश्चात जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की पहली चुनावी बैठक संपन्न

    November 4, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    विष्णुदेव साय और रेवंत रेड्डी के बीच हुई चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, आपसी सहयोग पर दिया जोर

    November 18, 2026

    बिरगांव निगम क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां तेज, व्यास तालाब सहित सभी छठ घाटों पर सफाई और व्यवस्थाओं का कार्य जारी

    November 12, 2026

    दीपावली और गोवर्धन पूजा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले OBC कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन, लिया आशीर्वाद

    November 11, 2026

    बिरगांव चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति के पश्चात जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की पहली चुनावी बैठक संपन्न

    November 4, 2026
    Latest Posts

    विष्णुदेव साय और रेवंत रेड्डी के बीच हुई चर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, आपसी सहयोग पर दिया जोर

    November 18, 2026

    बिरगांव निगम क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां तेज, व्यास तालाब सहित सभी छठ घाटों पर सफाई और व्यवस्थाओं का कार्य जारी

    November 12, 2026

    दीपावली और गोवर्धन पूजा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले OBC कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन, लिया आशीर्वाद

    November 11, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.