Author: satya@anjor

नई दिल्ली। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अपनी 15 दिनों की भूख हड़ताल वापस ले ली. यह हड़ताल लद्दाख की राजधानी लेह में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद की गई थी. वांगचुक ने एक वीडियो संदेश के साथ एक्स पर लिखा, “लेह में बेहद दुखद घटनाएँ: शांतिपूर्ण रास्ते पर चलने का मेरा संदेश आज विफल हो गया. मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि कृपया यह बकवास बंद करें. इससे हमारे उद्देश्य को ही नुकसान पहुँचता है.” उन्होंने कहा, “दोस्तों, यह बेहद दुखद है कि…

Read More

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से फिर बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने चैतन्य की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। चैतन्य ने EOW की गिरफ्तारी की आशंका को लेकर अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी। अब ईओडब्ल्यू (EOW) चैतन्य को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। ED ने चैतन्य बघेल को जन्मदिन के दिन किया था गिरफ्तार ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से…

Read More

जगदलपुर. विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra) में इस बार रथ परिक्रमा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल पटेल समाज के लोगों ने भारी संख्या में जगदलपुर पहुंचकर परंपरा बहाल करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि 60 साल पुरानी रीति को फिर से जीवित किया जाए। पटेल समाज के अध्यक्ष अनंत राम कश्यप ने स्पष्ट किया कि अब तक बस्तर राजकुमार कमलचंद्र भंजदेव अविवाहित रहते हुए परंपरा निभाते रहे, लेकिन उनके विवाह के बाद समाज चाहता है कि रथ पर राजा और रानी दोनों एक साथ सवार हों। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह…

Read More

भानुप्रतापपुर. नाबालिग की हत्या मामले में दो माह बाद पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बेटी के साथ प्रेम संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था. पूरा मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम गुमडीडीह का है. थाना प्रभारी दुर्गूकोंदल के अनुसार 22 जून 2025 को ग्राम गुमडीडीह में पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला था, जिसके गले में गमछे का फांसी का फंदा था और उसी गमछे का आधा भाग पेड़ की डंगाल पर लटक रहा था. गमछा फटने से मृतक का शव जमीन पर गिर…

Read More

सूरजपुर. बोलेरो चढ़ाने से दो लोगों की मौत मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने आदेश जारी कर रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को रक्षित केंद्र (लाइन) अटैच किया है. वहीं आलरिक लकडा को रामानुजनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि बीती रात सूरजपुर जिले के तीवरागुड़ी गांव में एक खेत से मूंगफली खाने की घटना को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र को अपनी कार से कुचलकर हत्या कर दी थी. एक युवक गंभीर रूप से है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.…

Read More

CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे वीआईपी रोड स्थित Chhattisgarh Care Connect कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में भी शिरकत करेंगे. बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. बैठक में हिस्सा लेने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पटना पहुंच चुके हैं. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक इस बार बिहार की राजधानी पटना में हो रही है, यह विस्तारित बैठक है. 24 सितंबर को होने जा रही इस बैठक में तमाम…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मंगलवार को ध्वनि प्रदूषण मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि वे पूर्व में शासन द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें। शासन ने बताया कि कोलाहल एक्ट के प्रावधानों में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। सुनवाई में शासन की ओर से बताया गया कि कोलाहल नियंत्रण के मुद्ददे पर शासन की एक कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक कर प्रावधानों में संशोधन के बारे में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को कोलाहल…

Read More

बिलासपुर। प्रदेश भर की खस्ताहाल सड़कों के मामले में नाराज हाईकोर्ट ने शासन के अधिकारियों से कहा है कि इसमें सुधार जल्द होने चाहिए। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि सड़क बनाने से टैक्निकल जांच, टेंडर और वर्क आर्डर में काफी समय बरबाद किया जाता है। यह सही नहीं है। ध्यान रहे कि प्रदेश की खराब सड़कों के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बैंच में चल रही है। शासन ने कोर्ट में अपना जवाब पेश किया। इसमें कहा गया कि रतनपुर-सेंदरी रोड का काम लगभग…

Read More

रायपुर. राज्य में खेल प्रशिक्षकों (कोच) की भर्ती के मामले में शैक्षणिक योग्यता शिथिल करने के लिए राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना को वापस लेने के लिए छत्तीसगढ़ खेल प्रशिक्षक संघ ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इस याचिका पर कोर्ट ने खेल सचिव एवं संचालक को नोटिस जारी करके इस मामले में दो सप्ताह के भीतर जवाब देने निर्देश दिया है. संघ के विरेंद्र देशमुख ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री को इस संबंध में गलत जानकारी दी गई. इसके चलते विभाग के प्रशिक्षक पद की शैक्षणिक योग्यता में शिथिलीकरण का…

Read More

जांजगीर-चांपा. छतीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के चंद्रपुर की पहाड़ी पर मां चंद्रहासिनी विराजमान है. यह मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है. यहां बने पौराणिक व धार्मिक कथाओं की सुंदर झाकियां, लगभग 100 फीट विशालकाय महादेव पार्वती की मूर्ति मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है. मां चंद्रहासिनी मंदिर जांजगीर-चांपा से 120 किलोमीटर और रायगढ़ से 30 किलोमीटर दूर चित्रोत्पला गंगा महानदी के तट पर बसे चंद्रपुर की पहाड़ी पर है. मां चंद्रहासिनी और नदी के बीच मां नाथलदाई भी विराजमान हैं. नवरात्रि के मौके पर मां चंद्रहासिनी के दर्शन के…

Read More