Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»महिला ने पुलिस आरक्षकों की शिकायत SP से की, कहा – देर रात जबरन घर में घुसकर की वसूली, फिर झूठे केस में पति को फंसाकर भेजा जेल
    छत्तीसगढ़

    महिला ने पुलिस आरक्षकों की शिकायत SP से की, कहा – देर रात जबरन घर में घुसकर की वसूली, फिर झूठे केस में पति को फंसाकर भेजा जेल

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने थाने में पदस्थ आरक्षक पर जबरन घर में घुसने, पैसे वसूली करने और पैसे नहीं देने पर उसके पति को झूठे शराब बिक्री के मामले में फंसाकर जेल भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार, तखतपुर वार्ड क्रमांक 12 की निवासी पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि तखतपुर थाने में लंबे समय से पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1287 आकाश निषाद अपने एक साथी आरक्षक के साथ 2 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे उसके घर में जबरन घुस गया। महिला के अनुसार, आरक्षक घर में प्रवेश करते ही वीडियो बनाने लगा और आरोप लगाया कि “तुम लोग शराब बेचते हो।” इसके बाद उसने धमकाते हुए 20 हजार रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।

    महिला ने बताया कि डर के कारण उसने 20 हजार रुपए दे दिए, लेकिन यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 5 अक्टूबर को आरक्षक आकाश निषाद दोबारा उसके घर पहुंचा और फिर से 10 हजार रुपए की मांग की। इस दौरान उसने कथित तौर पर “मुर्गा बनाने और खाने” की बात भी कही। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो अगले ही दिन उसके पति को शराब लाने के आरोप में पकड़ लिया गया।

    महिला के अनुसार, उसका पति केवल 2 पाव शराब अपने पीने के लिए ला रहा था, लेकिन आरक्षक ने झूठा मामला दर्ज कर 30 पाव शराब लाने का केस बनाकर उसे न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी आरक्षक और उसका साथी आए दिन घर में आकर धमकाते थे और पैसों की वसूली करते थे। पैसे नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

    पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरक्षक आकाश निषाद और उसके साथी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

    आरक्षक का विवादों से पुराना नाता

    बताया जा रहा है कि आरक्षक आकाश निषाद तखतपुर थाने में लगभग ढाई साल से पदस्थ है। इससे पहले भी वह करीब तीन साल तक इसी थाने में कार्यरत रहा। बीच में महज दो महीने के लिए उसकी पदस्थापना किसी अन्य थाने में हुई थी, लेकिन इसके बाद वह फिर से तखतपुर थाने में लौट आया।

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में आरक्षक आकाश निषाद के खिलाफ अवैध वसूली की चर्चाएं पहले से ही चलती रही हैं। कुछ समय पूर्व परसाकापा बराही गांव में वसूली के लिए जाने पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिसमें वह घायल भी हुआ था। उस घटना में पुलिस ने गांववालों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    शिकायत की पुष्टि के बाद की जाएगी जांच टीम गठित

    इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक स्तर पर शिकायत की पुष्टि के बाद एक जांच टीम गठित की जाएगी, जो पूरे प्रकरण की समीक्षा और तथ्यात्मक जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमित विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.