Author: satya@anjor
जगदलपुर. बस्तर संभाग प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों का सरकार लाल कालिन पर मुख्यधारा में स्वागत कर रही है. लेकिन जो नक्सली नहीं आएंगे, उनके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज कार्रवाई करेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक मिनट के लिए भी किसी को भी विश्राम करने का समय नहीं है. नक्सलियों के खिलाफ फिर से ऑपरेशन लॉन्च किए जाएंगे. जवानों के भुजाओं की ताकत के आधार पर ही निर्णय हो रहा है. बता दें कि उप मुख्यमंत्री शर्मा बीजापुर और सुकमा के दौरे पर पहुंचे थे.…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम शाम 4 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. बस्तर ओलंपिक का आज आगाज बस्तर ओलंपिक की आज से शुरुआत हो रही है. इस आयोजन में कुल 11 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और हॉकी प्रमुख हैं. प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से लेकर संभाग स्तर तक आयोजित की जाएगी. विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल अकादमी में सीधी भर्ती का अवसर मिलेगा. बस्तर…
सूरजपुर। धान खरीदी शुरू होने से सेवा सहकारी कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है. संघ की ओर से इस संबंध में सूरजपुर कलेक्टर और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को ज्ञापन सौंपा गया है. संघ की ओर से शुक्रवार को सभी 33 जिला मुख्यालय पर रैली निकालने से साथ तमाम मंत्रियों के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. इसके बाद मंगलवार 28 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय महाहुंकार ज्ञापन रैली निकालकर मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके बाद 3 नवंबर से 11 नवंबर तक संभाग…
https://youtube.com/shorts/xCZXcFpCP74?feature=share
रायपुर, 25 अक्टूबर 2025। ओबीसी समाज के प्रतिनिधि तथा बुद्धिस्ट संघ महापुरुषों का सम्मान महासंघ के पदाधिकारी खिलन प्रसाद साहू ने कहा कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जनसंख्या लगभग 52% है, इसके बावजूद इन्हें अब तक उनके संवैधानिक अधिकार और हिस्सेदारी से वंचित रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय संविधान में समता, न्याय और प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के बाद भी 74 वर्षों में चुनावी राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में मनुवादी सोच हावी रही है, जिसके चलते ओबीसी समाज को ऊँचे पदों और निर्णयकारी स्थानों पर पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल सकी। — …
बिरगाँव/रायपुर। वार्ड क्रमांक 28 स्थित व्यास तालाब सहित बिरगाँव नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ तालाबों का आज महापौर नंदलाल देवांगन ने निरीक्षण किया। छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए तालाबों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायज़ा लिया गया। इस दौरान पार्षद इक़राम अहमद ने बताया कि छठ पूजा के लिए वार्ड और निगम क्षेत्र के सभी घाटों पर 27 अक्टूबर के पहले सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। महापौर…
नुआपाड़ा (ओडिशा)/24 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, नुआपाड़ा में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा ही विकास और सम्मान की वास्तविक गारंटी है। सम्मेलन में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं और समाजजनों के बीच मंत्री ने भारी विजय का संकल्प दिलाते हुए भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में माहौल को और प्रखर कर दिया। मंत्री साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। वहीं ओडिशा में…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक हाथ में हनुमानजी की फोटो लेकर गहरे तालाब में कूद गया. बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तालाब में रेस्क्यू किया और युवक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. यह घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की है एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. वहीं मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है. आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शिवम यादव…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में या ‘किसी तरह के दबाव में आकर’ व्यापार समझौते नहीं करता है. उन्होंने कहा कि भारत की यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका सहित विभिन्न देशों और समूहों के साथ व्यापार समझौतों पर सक्रिय रूप से बातचीत चल रही है. ‘दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करता भारत’ केंद्रीय मंत्री गोयल ने जर्मनी में आयोजित बर्लिन संवाद में कहा, ‘‘हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं. हम अमेरिका से भी बात कर रहे हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न…
रायपुर. खेल-खेल में 9 वर्षीय मासूम के आंख से होते हुए दिमाग में घंटी घुस गई, जिसके बाद गंभीर अवस्था में मरीज को बिलासपुर से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां मरीज का ऑपरेशन कर घंटी को बाहर निकाला गया. डीकेएस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीज अभी आईसीयू में है और उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक मासूम खेल रही थी और वे घंटी में गिर गई, जिसके बाद घंटी आंख में घुस गई. रायपुर के डीकेएस अस्पताल में ये ऑपरेशन डॉ राजीव साहू के नेतृत्व में किया गया. इसमें डॉ लवलेश राठौर, डॉ नमन, डॉ प्रांजल…
