Author: satya@anjor
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर जिले के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी महान लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है। सीएम साय ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई जागरूकता…
बीजापुर. उसूर ब्लॉक के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में दो माह की शिशु की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. दरअसल आज सुबह 9 बजे बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से एक दो माह की दूधमुंहे बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र लाया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने कहा है कि बच्चे को हल्का सा बुखार और…
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक दलित व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रूप में हुई है। उनका शव रविवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास मिला है। पूरा मामला ग्राम पतेरापाली का है। पुलिस और सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 10 बजे कौशल सहिस को गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास वन भूमि पर केबल जलाकर तांबे का तार निकालते देखा गया। धुआं देखकर…
जगदलपुर. माओवादी संगठन को फिर एक बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में माओवादी संगठन के कुख्यात लीडर बंडी प्रकाश ने आज सरेंडर किया। 45 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय बंडी प्रकाश ने तेलंगाना डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। 25 लाख का घोषित था इनाम बंडी प्रकाश तेलंगाना स्टेट कमेटी और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य थे। वे माओवादी संगठन में प्रभात, अशोक और क्रांति के नाम से भी सक्रिय थे। तेलंगाना सरकार ने बंदी प्रकाश पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। बंडी प्रकाश सिंगरेनी कोलबेल्ट कमेटी में भी सचिव के पद पर सक्रिय थे। महाराष्ट्र…
कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित एक ढाबे में कांकेर जिला जेल के एक प्रहरी की दबंगई का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद जेल प्रहरी ने ढाबा कर्मचारी की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन से चार लोग मिलकर कर्मचारी को जमीन पर पटकते और लात-घूंसों से मारते हुए नजर आ रहे हैं। चप्पल पहनकर काउंटर में घुसने पर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले कांकेर जेल के कुछ प्रहरी खाना खाने के लिए राजमार्ग-30 स्थित एक ढाबे पर पहुंचे थे। ढाबा…
बलौदाबाजार. पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी से उस पर प्राणघातक हमला कराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमाशंकर को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घायल उमाशंकर के भाई की रिपोर्ट पर सिमगा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार प्रेमी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि पत्नी…
गरियाबंद। धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम के बाद प्रशासन ने पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की लिखित सहमति दे दी है. प्रशासन की घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए चक्काजाम खत्म किया. बता दें कि पारागांवडीह, जंगल धवलपुर ,बेगरपाल पंचायत के लगभग 15 गांव के किसान पिछले 6 साल से पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन मांगों की लगातार अनदेखी पर आज दर्जनों किसानों ने सिकासेर जीरो पॉइंट के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया था. मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसी दास ने प्रशासन का प्रतिनिधित्व किया.…
रायपुर। छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री लोकेश कावड़िया ने आज अपने नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना कर नए कार्यालय में प्रवेश किया और अपना कार्यभार ग्रहण किया। — दिव्यांगजनों को लघु व्यवसाय हेतु ऋण प्रदाय प्रक्रिया की शुरुआत शुभारंभ अवसर पर श्री कावड़िया ने दिव्यांगजन स्वावलंबन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पाँच दिव्यांगजनों को लघु व्यवसाय शुरू करने हेतु ऋण वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की। यह पहल निगम की जनहितकारी योजनाओं को तेज़ी देने का संकेत है।…
रायपुर, 27 अक्टूबर (सोमवार)। छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली रजत जयंती वर्ष को समर्पित एक अनूठी सांस्कृतिक भेंट आज पूरे प्रदेश को समर्पित की गई है। ‘आरुग म्यूजिक (Arug Music)’ ने 27 अक्टूबर को “जय छत्तीसगढ़” नामक भव्य छत्तीसगढ़ महतारी वंदना का लोकार्पण किया है, जो राज्य के स्वाभिमान, संस्कृति और प्रगतिशील यात्रा का अद्भुत संगीतमय चित्रण है। — फिल्म “मोर छइयां भुईयां” की 25वीं वर्षगांठ को विशेष समर्पण आज ही के दिन 27 अक्टूबर, 2000 को क्षेत्रीय सिनेमा की पहचान बनी छत्तीसगढ़ के महानायक अनुज शर्मा की प्रतिष्ठित फिल्म “मोर छइयां भुईयां” रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने— ✅ छत्तीसगढ़ी…
रायपुर। पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है. हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है. यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में कही. छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में…
