Author: satya@anjor
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने 4 आरोपियों को जमानत दे दी है। रायपुर जेल में बंद पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, कारोबारी श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। चोरों आरोपी पिछले कुछ महीनों से न्यायिक हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर की है। इन पर CGPSC परीक्षा घोटाले के चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार सुबह एसीबी-इओडब्ल्यू ने मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है. अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं. मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर ( लाइफ केयर) में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इस…
रायपुर/जांजगीर-चांपा | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से प्रशासनिक तंत्र को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात एक मकान में छापा मारकर सात पटवारियों सहित आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष सर्वे भी शामिल हैं। — 🎯 क्या है पूरा मामला सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को रमन नगर स्थित एक मकान में लंबे समय से जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिल रही थी। इस पर कोतवाली…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है. मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है. वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है जानकारी के मुताबिक, गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी. घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में प्रदान किए जाने वाले पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान और यतियतन लाल सम्मान की घोषणा कर दी गई है. पुरस्कार प्रदान करने के लिए गठित जूरी ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए रियल ग्रुप के चेयरमैन राजेश अग्रवाल का पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, सामाजिक समरसता के लिए राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ का महाराजा अग्रसेन सम्मान और अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए कात्रेनगर, सोंठी, चाम्पा, जिला- जांजगीर-चाम्पा स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ का यतियतन लाल सम्मान के लिए चयन किया है.
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने आज फिर करवट ली और मजबूती के साथ खुला. शुरुआती घंटे में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 84,900 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी ने भी 80 अंकों की बढ़त के साथ 26,000 के पार मजबूती दिखाई. बाजार में यह उछाल मुख्य रूप से बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों की तेजी से आया है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं, जबकि केवल 5 कंपनियों में हल्की गिरावट देखी जा रही है. बैंकिंग स्टॉक्स जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और Kotak…
बीरगांव। छठ पर्व के पावन अवसर पर व्रतधारी माताओं–बहनों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए व्यास तालाब (वार्ड क्र. 28) में पचरी घाट निर्माण की मांग को लेकर छठ पूजा समिति व्यास तालाब एवं वार्ड पार्षद इकराम अहमद ने विधायक श्री मोतीलाल साहू जी को अवगत कराया। जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू जी ने तत्काल घाट निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, पूजा समिति सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों ने विधायक जी के इस सराहनीय कदम का स्वागत किया। समिति एवं पार्षद इकराम अहमद…
ऑटो डेस्क. देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp अब इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है. कंपनी पहले ही अपने Vida ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर चुकी है, और अब वह अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, इस बाइक का नाम Hero Vida Ubex हो सकता है. इसे कंपनी नवंबर 2025 में होने वाले EICMA मोटर शो (मिलान, इटली) में दुनिया के सामने पेश करेगी. डिजाइन और लुक्स (Hero Vida Ubex Electric Bike Launch) Hero Vida Ubex का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्पोर्टी होगा. यह…
साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ (The Girlfriend) के प्रमोशन में बिजी हैं. वहीं, अब इस फिल्म के प्रमोशन के बीच रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर छिड़े विवाद पर अपनी बात रखी है. 8 घंटे के शिफ्ट विवाद पर क्या बोलीं रश्मिका? बता दें कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा- “मैं बहुत ज़्यादा काम करती हूं, और ये बिल्कुल भी सही नहीं है. ऐसा मत कीजिए. आप आपके लिए जो सही हो, वही…
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को हाई कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें प्राइवेट संगठनों को सरकारी परिसरों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था। इस आदेश को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों को निशाना बनाने वाला कदम माना जा रहा था। जस्टिस नागप्रसन्ना की सिंगल-जज बेंच ने सरकार के निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी और मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को तय की। सरकार के निर्देश को किसने दी थी चुनौती? सरकार के निर्देश को चुनौती देने…
