Author: satya@anjor

कवर्धा। कवर्धा में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां दो लोगों पर फर्जी तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। भाजपा नेताओं ने इसे जनमत को प्रभावित करने की साजिश करार दिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि राजपूत ने प्रेस वार्ता कर दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान सैकड़ों बाहरी लोगों के नाम कवर्धा विधानसभा की मतदाता सूची में फर्जी तरीके से जोड़े गए। उन्होंने आरोप…

Read More

रायपुर. एसआईआर के दायरे में छत्तीसगढ़ के लगभग छह प्रतिशत मतदाता हैं. केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत होगी. असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 व बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से ले मदद सकते हैं. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर जो मिलान किया गया है उसमें बीएलओ ने वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया है, जो 71 प्रतिशत के करीब है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद…

Read More

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने राज्योत्सव से एक दिन पहले 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रायपुर बंद काे समर्थन नहीं दिया है. शुक्रवार को सभी दुकानें खुली रहेंगी. वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी कहा, हमें कोई सूचना नहीं है. सभी स्कूल खुले रहेंगे चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी ने बताया कि चेंबर संविधान के अनुसार किसी भी प्रकार के बंद के समर्थन के लिए 48 घंटे पहले आवेदन होता है…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊंची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में “विष्णु देव रूट” नाम दिया गया है। टीम ने यह चढ़ाई बेस कैंप से केवल 12 घंटे में पूरी की, वह भी आल्पाइन शैली में, जो तकनीकी रूप से अत्यंत कठिन मानी जाती है। यह ऐतिहासिक अभियान सितंबर 2025 में आयोजित हुआ, जिसका आयोजन…

Read More

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025 | विशेष संवाददाता चुनाव आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के बाद, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आयोग से एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। दीपक बैज ने कहा कि निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि किसी भी संशोधन से पहले सभी दलों के बीएलए (Booth Level Agents) से चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा — > “किसी भी नागरिक…

Read More

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने राज्योत्सव से एक दिन पहले 31 अक्टूबर को रायपुर महाबंद का ऐलान किया है. जोहार पार्टी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि विगत दिनों सोची समझी साजिश के तहत एयरपोर्ट मार्ग के पहले वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की विशालकाय मूर्ति को आपराधिक तत्वों ने शत-विक्षत कर दिया था. जोहार पार्टी ने कहा, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना 23 अक्टूबर के आसपास दिनदहाड़े हुई. प्रशासन द्वारा इस घटना को छुपाकर रखना अनेक संदेहों को…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में चाय-नाश्ते की दुकान में चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को बंधक बनाते हुए खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग के पिता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की सुबह 4 बजे उसके नाबालिग बेटे को राजीव नगर निवासी प्रकाश नेताम की दुकान से गोली, बिस्किट, सिगरेट की चोरी के आरोप में प्रकाश नेताम एवं उसका भाई दीपक नेताम ने…

Read More

रायपुर। भारतमाला परियोजना रायपुर विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकॉनामिक कॉरीडोर के भू-अर्जन प्रकरण में मुआवजा घोटाले में शामिल एक महिला सहित तीन पटवारियों को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है. तीनों पटवारियों दिनेश पटेल (तत्कालीन पटवारी नायकबांधा ), लेखराम देवांगन (तत्कालीन पटवारी टोकरो ) व बसंती घृतलहरे (तत्कालीन पटवारी भेलवाडीह) पर आरोप है कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच शासन द्वारा अर्जित भूमि को पुनः शासन को विक्रय कर मुआवजा देने, बैक डेट में बंटवारा और नामांतरण करना, भूमि स्वामी के बदले किसी अन्य को मुआवजा देने एवं निजी भूमि के गलत मुआवजा तथा उसके टुकड़े कर उपखण्डों में विभाजित कर मुआवजा राशि…

Read More

जांजगीर-चांपा. नैला नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव किया. कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और उसके पति पर काम दिलाने के नाम पर पैसा लेनदेन का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही आवश्यक वस्तुओं को कई गुना अधिक कीमत पर खरीदने का आरोप लगाया है. कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका में अब तक हुए खरीदी को जनप्रतिनिधियों से छुपाने का आरोप लगाते हुए सूचना के अधिकार से जानकारी एकत्र कर उग्र आंदोनल की…

Read More

बीजापुर। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वपूर्ण ‘पूना नारगेम’ योजना और नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कंपनी नंबर 01 के पीपीसीएम और 8 लाख के इनामी सहित कुल 51 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी विभिन्न फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस लाइन में किया गया, जहां सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन…

Read More