Author: satya@anjor

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं राजधानी रायपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में छुट्टी नहीं रहेगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल 1 नवंबर को भी पूर्व की भांति संचालित रहेगा। इस संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर ने निर्देश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा।

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रोमांचक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पासरखेत गांव में 13 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अचानक इतने बड़े विषधर सांप को गांव में घूमते देख लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कोरबा वन मंडल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा बार-बार फुफकारता रहा और…

Read More

 रायपुर. प्रदेश में फूड एंड ड्रग विभाग अत्याधुनिक लैब की मदद से मिलावट पर रोक लगाने में अधिक कारगर तरीके से काम करेगा. नवा रायपुर में 45 करोड़ की लागत से बनने जा रही एडवांस फूड एडं ड्रग टेस्ट लैब को मंजूरी मिल चुकी है. 4 मंजिला ये इमारत नई राजधानी के सेक्टर 24 में बनेगी. इसका डीपीआर भी लगभग बनकर तैयार हो गया है. यही नहीं, जल्द हो डीपीआर पर प्रशासकीय सहमति भी मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस आधुनिक लैब के माध्यम से खाने-पीने की सामग्री, एलोपैथिक आयुर्वेदिक दवाओं में होने वाली मिलावट की अत्याधुनिक तरीके…

Read More

रायपुर. नवा रायपुर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है. यहां अलग-अलग सेक्टर में लगभग सात लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिला है. यहां शुरू होने वाले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान लोगों के लिए जहां आकर्षण का केंद्र बनेंगे, वहीं बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इसके अलावा आईटी हब, मेडिसिटी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और तीरंदाजी अकादमी के साथ ही अमर जवान ज्योति स्मारक भी तैयार किया जाएगा. नवा रायपुर में बसाहट बढ़ाने के लिए मंत्रालय, विधानसभा और मंत्रियों के बंगले बनकर तैयार है. विधानसभा भवन का…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में किसी कारणवश कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था. उसे फंदे से नीचे उतार आनन फानन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, बालको थानांतर्गत नया रिस्दा भदरापारा में तीजराम यादव परिवार सहित निवास करता है. वह बालको में कार्यरत है. घर में उसकी भांजी यामनी यादव (16 वर्ष) और उसकी एक सहेली रह रही थी. दोनों स्थानीय…

Read More

बीजापुर. सलवा जुडुम के दौरान विस्थापितों की पैतृक जमीनें अब उद्योगपतियों की लालच का शिकार बन रहे हैं। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेसवार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 127 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर के उद्योगपति महेन्द्र गोयनका ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया, जबकि भूस्वामियों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी। विधायक ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी करार देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और जमीनों की तत्काल वापसी की मांग डबल इंजन की सरकार से की है।…

Read More

रायपुर. जीवन रेखा कही जाने वाली खारुन नदी अब सिर्फ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि शहर के पर्यावरण और पर्यटन की नई पहचान बनने जा रही है. नए मास्टर प्लान 2031 में खारुन के किनारे वाले 18 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को ग्रीन लैंड जोन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका मकसद बढ़ते शहरीकरण के बीच हरियाली बचाना, नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना और शहरवासियों को स्वच्छ व मनोरंजक वातावरण देना है. (Kharun River Front Master Plan) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अनुसार, वर्ष 2031 तक रायपुर जिले की जनसंख्या 30 लाख के…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ओराम को बताया कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति बहुत समृद्ध है, जिसके संरक्षण और…

Read More

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे, लेकिन उससे पहले ही नए विधानसभा भवन के नामकरण को लेकर राजनीति गरमा गई है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ)ने मिनीमाता का नाम विधानसभा भवन उद्घाटन के आमंत्रण पत्र पर न होने पर कड़ा विरोध जताया है. जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने आमंत्रण पत्र को जलाकर नाराजगी व्यक्त की है. अमित जोगी ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि संघ और भाजपा छत्तीसगढ़ के पुरखों की उपेक्षा कर रही है. कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने विधानसभा भवन का नाम…

Read More

बिलासपुर. बिलासपुर के मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया. काम के दौरान 40 फीट ऊंचाई से क्रेन ऑपरेटर नीचे गिर गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना से अन्य फैक्ट्री कर्मियों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. ठेकेदार से 1 लाख रुपए मुआवजा राशि के बाद परिजन शव को लेकर वापस लौटे. जानकारी के मुतबिक, बताया जा रहा है कि बिल्हा मैंसबोड़ निवासी मिथलेश यादव, बिल्हा के मंगल स्पंज आयरन में क्रेन चलाता था. फैक्ट्री के सड़े टूटे जाली से 40 फीट नीचे गिर गए, जिससे…

Read More