Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»केंद्रीय मंत्री शिवराज आज छत्तीसगढ़ आगमन करेंगे, मुख्यमंत्री धमतरी का दौरा करेंगे। कांग्रेस के दबाव में सरकार झुकी : विकास उपाध्याय। राजधानी में आज स्वदेशी मेला आयोजित होगा
    छत्तीसगढ़

    केंद्रीय मंत्री शिवराज आज छत्तीसगढ़ आगमन करेंगे, मुख्यमंत्री धमतरी का दौरा करेंगे। कांग्रेस के दबाव में सरकार झुकी : विकास उपाध्याय। राजधानी में आज स्वदेशी मेला आयोजित होगा

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 19, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री चौहान रायपुर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वे इस दौरान धमतरी भी जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 9.45 बजे आईसीएआर-एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे, यहां परिसर में पौधरोपण करेंगे, फिर 10.15 बजे एक समीक्षा बैठक लेंगे. सुबह 10.40 बजे कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर धमतरी जाएंगे. धमतरी में दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे. यह सम्मेलन धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित किया गया है. केंद्रीय मंत्री चौहान कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर रायपुर आएंगे.

    सीएम साय आज जाएंगे धमतरी

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वी किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज में आजोयिज राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद धमतरी जाएंगे, जहां पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दोपहर लगभग 3:35 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

    कांग्रेस के दबाव में झुकी सरकार : विकास उपाध्याय

    रायपुर. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किए जा रहे आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और 200 यूनिट बिजली बिल फ्री की घोषणा करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि “पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को 400 निट फ्री बिजली बिल का लाभदिया जा रहा था, उसे पुनः चालू नहीं करने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहेगी. छत्तीसगढ़ की जनता को छलने वाली सरकार को आंदोलन के माध्यम से याद दिलाती रहेगी कि विधानसभा चुनाव के समय 400 यूनिट फ्री बिजली बिल की घोषणा केवल वोट लेने के लिए कि गई थी क्या.”

    आज पहले सत्र का खेल होगा निर्णायक

    रायपुर. हिमाचल प्रदेश के अमतर में चल रहे बीसीसीआई के रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के पांचवें मैच का फैसला खेल के चौथे दिन 19 नवंबर को हो जाएगा. बुधवार को पहले सत्र में यदि छत्तीसगढ़ के गेंदबाज हिमाचल प्रदेश के कम से कम दो विकेट चटकाने में कामयाब हो गये तो मैच पर पकड़ जाएगी, अन्यथा यह ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है. अभी तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 18 नवंबर को हिमाचल ने 274 रन बना लिए हैं.

    यह प्रतियोगिता 16 नवंबर से खेली जा रही है, इसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी 158 ओवरों में 6 विकेट खोकर 585 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसमें छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी ने 162 रनों की पारी खेली. वहीं मयंक वर्मा तथा कप्तान अमनदीप खरे ने इस सीजन का दूसरा शतक लगाते हुये क्रमशः 112 रन तथा 102 नाबाद रनों की पारी खेली. संजित देसाई ने भी महत्वपूर्ण 84 रनों का योगदान दिया. इसके बाद हिमाचल प्रदेश ने मंगलवार को 94.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 274 रन बना लिया है.

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    पुष्पांजलि कार्यक्रम आज

    रायपुर. नगर निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती अवसर पर बुधवार को सुबह 11 बजे कालीबाड़ी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करने संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम नगर निगम जोन 4 के सहयोग से आयोजित है.

    गौ कथा

    संस्था- गौ न्यास महोत्सव समिति

    स्थान- कलर्स मॉल के पास गोदड़ीवाला धाम देवपुरी

    समय शाम 7 से रात्रि 19 बजे तक.

    स्वदेशी मेला

    संस्था- भारतीय विपणन विकास केंद्र

    स्थान- साइंस कॉलेज मैदान जीई रोड

    समय- सुबह 10:30 से रात 9:30 बजे तक.

    निशुल्क मॉक इंटरव्यू

    पीएससी की मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए

    संस्था- विकास परिषद रायपुर

    स्थान- नूतन स्कूल आरडीए कॉलोनी टिकरापारा

    समय- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक.

    भागवत कथा

    कथा व्यास- पं. पंकज भूषण मिश्र-सीपत वाले

    स्थान- चंद्राकर छात्रावास महादेव घाट रोड

    समय दोपहर 2.30 बजे से

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Latest Posts

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.