Author: satya@anjor
सुकमा। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है। इसी क्रम में आज सुकमा जिले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन सभी पर 48 लाख रुपये के इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं। हार्डकोर नक्सली भी किये सरेंडर आत्मसमर्पण करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं। इन सभी पर मिलाकर…
छत्तीसगढ़ में वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच वाहन चालकों से 19 करोड़ 96 लाख रुपए वसूले गए, लेकिन इस साल इसी अवधि में चालानी रकम बढ़कर 30 करोड़ 55 लाख रुपए हो गई है. राज्य पुलिस मुख्यालय ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाईयों का जो आंकड़ा जारी किया है, उससे यह तथ्य सामने आया है. मोटे तौर पर देखने से साफ होता है कि पुलिस वाहन…
दुर्ग। एसएसपी विजय अग्रवाल ने काम में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए तीनों को लाइन अटैच किया है। बता दें कि बीते दिनों रायपुर से पकड़कर आरोपी हेमंत अग्रवाल को बिना हथकड़ी लगाए पुरानी भिलाई व्यवहार न्यायालय में पेश करने ले जाया जा रहा था, इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला, जिसके बाद इस मामले में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर लाइन अटैच कर दिया है। जामुल थाने के प्रधान आरक्षक दिनेश…
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने हरियाणा गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जमीन कब्जा दिलाने के लिए हथियारों के साथ अंबिकापुर आए थे। आरोपियों ने स्थानीय लोगों पर बांस, चापड़ और स्टील रॉड से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन जब्त भी जब्त किया है। मामले की जानकारी कोतवाली थाना को 22 नवंबर 2025 को मिली थी। प्रार्थी सद्दाम खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल ने फोन कर उसे कांतिप्रकाशपुर लुचकी घाट बुलाया। वहां पटवारी और आरआई की मौजूदगी में जमीन की नापाई चल रही थी और इसी…
दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर देश की राजधानी की सड़कों तक पहुंच गया है. इंडिया गेट के सामने प्रदूषण के खिलाफ जुटी भीड़ में अचानक कुछ युवक हिड़मा के पोस्टर लहराते हुए “हिड़मा जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे. मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने इस अप्रत्याशित घटना को तुरंत नोटिस किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. घटना के सामने आने के बाद बस्तर IG सुंदरराज पी. ने सख्त प्रतिक्रिया जताई है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे से बाहर जाकर नक्सल…
रायपुर. साल 2000 में स्थापित हुए 36 राइडर्स क्लब कुछ ही वर्षों में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और सक्रिय राइडर्स क्लब बन चुका है. इसी कड़ी में 36 राइडर्स क्लब की वार्षिक बैठक रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान क्लब की भविष्य की दिशा, उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित सभी सदस्यों ने नए निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. (36 राइडर्स क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित) 36 राइडर्स क्लब पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करता आया है. क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम छात्र को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है, जहां उसे टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटका दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर, आमापारा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं क्रूरता रोकने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर रोक लगाती दिख रहीं। शिक्षा के मंदिर में ऐसी क्रूरता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियाे वायरल होते ही पालकों में भारी आक्रोश है। हालांकि बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी…
कोरबा। स्कूल शिक्षा विभाग जिला कोरबा अंतर्गत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय स्तर पर हजारों हजार शिक्षक कार्यरत हैं, जो अपनी योग्यता और अर्हता की वृद्धि कर ऊंचे मुकाम हासिल करने, पदोन्नति प्राप्त करने की सोच रखते हैं। जिसके लिए उच्च शिक्षा परीक्षा एवं कार्योत्तर अनुमति के लिए विधिक और नियमानुकूल विभागीय उच्च अधिकारियों के समक्ष सैकड़ों शिक्षकों अपनी अभ्यावेदन वर्षों से जमा किए हुए हैं और अनुमति आदेश के प्रयास के लिए सतत रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं स्थापना शाखा प्रभारी के चक्कर लगाते रहते हैं, किंतु हमेशा की तरह केवल एक ही जवाब…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बलरामपुर जिले में SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक कुमार यादव को SIR के तहत गणना पत्रक के वितरण और संग्रहण की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक 237, फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक अशोक यादव ने न…
सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर… सोसाइटियों की अव्यवस्था के कारण धान बेचने वाले किसानों को हो रही परेशानी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वह 12 बजे दिल्ली रवाना होंगे. जहां वे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे. सोसाइटियों में अव्यवस्था से धान बेचने वाले किसानों को दिक्कत : कांग्रेस रायपुर. कांग्रेस ने धान खरीदी के दौरान सोसाइटियों में फैली अव्यवस्था के चलते किसानों को दिक्कतों पर सवाल उठाए. वहीं दावे किए कि एग्रीस्टैक पोर्टल में 2023 के बाद खातों में परिवर्तन एवं बंटवारा, फौती का डाटा नहीं डाला गया है, जिसके कारण भी बहुत से किसानों का आज तक पंजीयन…
