Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर… सोसाइटियों की अव्यवस्था के कारण धान बेचने वाले किसानों को हो रही परेशानी
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर… सोसाइटियों की अव्यवस्था के कारण धान बेचने वाले किसानों को हो रही परेशानी

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वह 12 बजे दिल्ली रवाना होंगे. जहां वे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

    सोसाइटियों में अव्यवस्था से धान बेचने वाले किसानों को दिक्कत : कांग्रेस

    रायपुर. कांग्रेस ने धान खरीदी के दौरान सोसाइटियों में फैली अव्यवस्था के चलते किसानों को दिक्कतों पर सवाल उठाए. वहीं दावे किए कि एग्रीस्टैक पोर्टल में 2023 के बाद खातों में परिवर्तन एवं बंटवारा, फौती का डाटा नहीं डाला गया है, जिसके कारण भी बहुत से किसानों का आज तक पंजीयन नहीं हुआ. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि समिति के कम्प्यूटर में एग्रीस्टैक पोर्टल का पूरा डाटा नहीं चढ़ा है. पोर्टल और सोसायटी के डाटा में मिलान नहीं हो पा रहा है. टोकन कटाने जा रहे किसानों को पूरा डाटा नहीं होने से टोकन नहीं मिल रहा है.

    पीसीसी अध्यक्ष के मुताबिक जब एग्रीस्टैक पोर्टल में सोसायटी के कम्प्यूटर में डाटा अपडेट होना था, तब सोसायटी के कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर थे, इस कारण किसान परेशान हो रहे हैं. सरकार धान खरीदी की व्यवस्था में प्राथमिकता से सुधार करे. सरकार ने धान खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से करने की घोषणा की है. प्रदेश की कई सोसायटियों में गिरदावरी और अनावरी के हिसाब से खरीदी के निर्देश दिये गये है. जिससे उन सोसायटियों में 15 से 19 क्विंटल प्रति एकड़ से खरीदी की टोकन काटे जा रहे हैं. सरकार अपनी घोषणा से मुकर रही है. सरकार ने धान खरीदी के पहले हफ्ते से ही व्यवधान पैदा करना शुरू कर दिया था. इससे साफ हो रहा कि सरकार की नीयत पूरा धान खरीदने की नहीं है.

    एसआईआर को लेकर एकात्म परिसर में भाजपा की बैठक आज

    रायपुर. एसआईआर को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सांसद संतोष पाण्डेय, बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. उक्त बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर/सभापति/नगर पंचायत अध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष, भाजपा प्रदेश, जिला, पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, निगम मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के अलावा भाजपा मंडल पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों को आमंत्रित किया गया है.

    आज से ऑफलाइन टिकट बुकिंग होगी शुरू

    नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को खेले जाने वाले वनडे मैच की आज ऑफलाइन टिकट बुकिंग की शुरुआत होगी. इंडोर स्टेडियम में 10 बजे से टिकट बिक्री शुरू होगी. ऑनलाइन टिकट बुकिंग मिनटों में सोल्ड आउट हुआ था. क्रिकेट लवर्स का उत्साह देखते हुए भीड़ आने की संभावना है. मैनेज करने के लिए स्टेडियम में काउंटर लगाए गए हैं. छात्र अपनी आईडी दिखाकर टिकट खरीद सकते हैं.

    रायपुर में आज के कार्यक्रम

    श्रीराम कथा

    कथाव्यास- अभिनंदन महाराज वृंदावन

    संस्था- न्यू शांति नगर विकास परिषद एवं शिष्य परिवार

    स्थान- नेताजी चौक न्यू शांतिनगर स्थित

    श्रीवैष्णो माता मंदिर परिसर

    समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक.

    श्रीराम लीला महोत्सव

    उत्तरप्रदेश, काशी की मंडलियों द्वारा मंचन

    संस्था- श्रीराम भक्त परिवार

    स्थान- हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर

    समय शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक

    स्वदेशी मेला

    संस्था- भारतीय विपणन विकास केंद्र

    स्थान- साइंस कॉलेज मैदान जीई रोड

    समय- सुबह 10:30 से रात 9:30 बजे तक.

    योग-क्लास

    संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम

    स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन

    समय शाम 5 से 6 बजे तक.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.