Author: satya@anjor
दुर्ग. दुर्ग जिले के मुरमुंदा गांव स्थित श्री साईं इंड्रस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई. जिस पर दुर्ग दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इस घटना में संचालक अश्वनी वर्मा को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. (दुर्ग के गद्दा फैक्ट्री में लगी आग जानकारी के मुताबिक, कुम्हरी थाना क्षेत्र में स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने संचालक को सूचना दी. संचालक ने…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर 26 और 27 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे. उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा. साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित…
दक्षिण बस्तर. दक्षिण बस्तर में नक्सल मोर्चे पर इस सप्ताह बड़ा घटनाक्रम संभव माना जा रहा है. तेलंगाना में 37 नक्सलियों के सरेंडर के बाद अब बस्तर के कुख्यात नक्सली बारसा देवा के हथियार डालने की चर्चा तेज हो गई है. पूरे इलाके में पुलिस फोर्स हाई अलर्ट पर है और जंगलों में मूवमेंट बढ़ा दिया गया है. सूत्रों का दावा है कि देवा अपनी पूरी टीम को एक जगह जुटा रहा है, जिसमें पापा राव, चंद्रना, केशा और मंगडू जैसे बड़े चेहरे शामिल बताए गए हैं. हिड़मा के मारे जाने के बाद यह पूरी यूनिट कमजोर पड़ी है और अब…
रायपुर, 24 नवंबर 2025। देश के 12 राज्यों में निर्वाचन आयोग द्वारा चल रही SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया को लेकर रायपुर जिले में समय बढ़ाने की मांग तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम बीरगांव के पार्षद एवं MIC सदस्य इकराम अहमद ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। बीरगांव और उरला क्षेत्र के मजदूर समय से SIR नहीं कर पा रहे ज्ञापन में बताया गया कि बीरगांव नगर निगम, जिसकी जनसंख्या लगभग 2 लाख है और जिसमें उरला औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है, वहाँ बड़ी…
73 साल पुरानी विरासत फिर जीवंत | पण्डो जनजाति में उमड़ा गर्व** विशेष रिपोर्ट | अंबिकापुर जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और पण्डो जनजाति के वरिष्ठ सदस्य बसन्त पण्डो के बीच हुई आत्मीय मुलाकात ने पूरे सभामंडप को भावुक कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर जब वृद्ध बसन्त पण्डो राष्ट्रपति मंच के पास पहुँचे, तो राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वयं आगे बढ़कर उनका अभिवादन किया, उन्हें पास बुलाया और स्नेहपूर्वक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लोगों की तालियों के बीच राष्ट्रपति ने कहा—…
रायपुर, मेहनत को जब उचित अवसर मिलता है, तो सपने हकीकत में बदल जाते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम साजापाली के किसान महेत्तर लाल बरेठ की जीवन यात्रा भी इसी प्रेरणादायक परिवर्तन की कहानी कहती है। मनरेगा योजना के तहत निर्मित बकरी शेड ने न सिर्फ उनकी आजीविका को सुरक्षित आधार दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा प्रदान की है। पहले बारिश और धूप में खुले में पशुओं की देखभाल करने वाले श्री महेत्तर लाल आज एक मजबूत और सुरक्षित बकरी शेड के स्वामी हैं, जिसने उनके पशुपालन कार्य को नई गति और स्थिरता प्रदान की…
रायपुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले की जैविक खेती को आज राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देश के केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के शंखनी-डंखनी फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) से पारंपरिक सुगंधित ‘जवा फूल चावल’ का ऑनलाइन ऑर्डर किया। इस पहल से दंतेवाड़ा जैविक खेती के क्षेत्र में एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित हो रहा है। ज्ञातव्य है कि दंतेवाड़ा जिला, भारत सरकार की लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन योजना के तहत, जैविक खेती के क्षेत्रफल में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 65,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जैविक खेती प्रमाणित…
रायुपर, इस वर्ष मौसम किसानों के लिए शुभ साबित हुआ। अच्छी बारिश ने उनकी मेहनत को फल दिया और खेतों में हरी-भरी धान की फसल लहलहाई। अब किसान धान को काटकर मिंजाई कर रहे हैं और धान को उपार्जन केंद्र में बेचने की तैयारी कर रहे हैं। फसल की हर बाली उनके लिए सिर्फ आय का साधन नहीं, बल्कि विषम परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ने का साहस भी है। अब मेहनत की फसल पर उम्मीद के पूरे दाम मिल रहे हैं मेहनत का फल देखकर सारी थकान मिट जाती है गांव के मेहनती किसान सियाराम ने इस वर्ष लगभग 4…
रायपुर, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी साबित हो रही है। प्रशासन द्वारा डिजिटल नवाचार और सुगम सेवाओं के विस्तार का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। इसी सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रेरक उदाहरण हैं धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम गातापार के प्रगतिशील किसान टीकाराम साहू, जिनका अनुभव जिलेभर के किसानों के लिए मिसाल बन गया है। ऑनलाइन टोकन से खत्म हुई अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा श्री साहू ने सेवा सहकारी समिति कोड़ेबोड में 144 क्विंटल धान विक्रय किया। वे बताते हैं कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था में सबसे…
रायपुर, कला और संस्कृति की प्रतिष्ठित धरती खैरागढ़ शुक्रवार की रात को रंग–रस–संगीत की रंगीन छटा से निखर उठी। बहुप्रतीक्षित खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि खैरागढ़ की सांस्कृतिक धरोहर न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान है, बल्कि यह भारत की विविध कला-पद्धतियों का जीवंत केंद्र भी है। उन्होंने बताया कि यहां की संस्कृति रामायण काल से भी प्राचीन है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में ग्रामीणों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में कला के…
