Author: satya@anjor
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान राज्य की राजनीति, प्रशासनिक कार्यों, आगामी विधानसभा सत्र, धान खरीदी, क्रिकेट मैच और बस्तर ओलिंपिक जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने विभिन्न विषयों पर सरकार की तैयारियों और रुख को स्पष्ट करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। SIR सर्वे की तारीख बढ़ी, काम में तेज़ गति: अरुण साव पत्रकारों से चर्चा की शुरुआत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तारीख बढ़ा दी है। उन्होंने कहा- “चुनाव आयोग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को एआईसीसी (All India Congress Committee) ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन के बाद तुरंत प्रभाव से लागू की गई है इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के दो और नेताओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेखराम साहू और त्रिलोक चंद्र श्रीवास को ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) बनाया गया है। बता दें कि देवांगन इससे पहले छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) के अध्यक्ष रह चुके हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने…
रायपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), रायपुर के अधिकारियों ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कृषि महाविद्यालय रायपुर में संचालित अनुसंधान अधोसंरचनाओं एवं प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र में प्राथमिकता क्षेत्र ऋणों के नियमन और वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के साथ बैठक में विश्वविद्यालय की अनुसंधान और विस्तार योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श भी किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय रिजर्व बैंक, छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय निदेशक रीनी अजित सहित, भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर से अमितेश सिंह (एजीएम, एचआरएमडी), दीपेश तिवारी (एजीएम, एफआईडी), नवीन मिंज (एजीएम,…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके से अपने दायित्वों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है। इसी बीच दूसरे राज्यों के किसान और कोचिए यहां धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख़्त कदम उठाए हैं। धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि अब तक दूसरे राज्यों से लाए जा रहे 25 हजार मेट्रिक टन धान को पकड़ने की कार्रवाई की गई है। मंत्री बघेल ने कहा कि सभी जिलों की सीमाओं पर 273 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। बॉर्डर वाले जिलों में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नई गजट अधिसूचना को लेकर छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (CGDF) ने कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य के चिकित्सा भविष्य के लिए “डेथ वारंट” करार दिया है। फेडरेशन का कहना है कि सरकार द्वारा मनमाने ढंग से राज्य कोटे (State Quota) को “ओपन मेरिट” और “संस्थागत प्राथमिकता” में बांटने से “75-25 का ऐसा असंतुलन” पैदा हो गया है, जिससे स्थानीय डॉक्टरों के पास देश में सबसे कम सीटें बची हैं। अन्याय का गणित सुप्रीम कोर्ट के सौरभ चौधरी केस के नियम के अनुसार 50% सीटें (AIQ) नेशनल मेरिट के लिए होती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की नई अधिसूचना…
रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (IND vs SA Match in Raipur) 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा। दर्शकों की सुविधा व खिलाड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। शहर और अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग : रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के…
रायपुर उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सशक्त नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से गांवों की कनेक्टिविटी और अधोसंरचना मजबूत हो रही है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम कोठार पहुंचे, जहां उन्होंने 82.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क सह नाली निर्माण और 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा स्तुति का श्रद्धाभाव से श्रवण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में नवधा रामायण आयोजन की परंपरा बहुत प्राचीन है। रामायण मंडली के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों को गीतों के रूप में सुनाना हमारी सांस्कृतिक धरोहर…
1 दिसंबर को सोने और चांदी के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ गए. बाजार से आई जानकारी के मुताबिक आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹2,011 बढ़ गई और अब यह ₹1,28,602 रुपए में मिल रहा है. कल तक यही सोना ₹1,26,591 रुपए था. चांदी भी पीछे नहीं रही. एक ही दिन में चांदी ₹9,381 की छलांग लगाकर ₹1,73,740 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे पहले चांदी का रेट ₹1,64,359 रुपए था. कुछ समय पहले ही सोने ने 17 अक्टूबर को ₹1,30,874 रुपए का रिकॉर्ड बनाया था, जबकि चांदी 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 रुपए तक पहुंच गई…
