Author: satya@anjor
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि खरीदी-बिक्री के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 100 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक की भारी-भरकम बढ़ोतरी के खिलाफ राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस वृद्धि को “जनविरोधी, अव्यावहारिक और आर्थिक अन्याय” करार देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विस्तृत पत्र लिखकर इस निर्णय को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। जनभावनाओं को अनदेखा कर लिया गया निर्णय: सांसद बृजमोहन पत्र में सांसद अग्रवाल ने कहा कि गाइडलाइन दरों में वृद्धि बिना किसी जन-परामर्श, वास्तविक मूल्यांकन और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल वर्षों तक नक्सलवाद, गरीबी, भय और उपेक्षा का पर्याय बना हुआ था। घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों और हिंसा की छाया में यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह से कटा हुआ था। गांवों में न सड़क थी न अस्पताल न शिक्षा की उचित व्यवस्था और न ही बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं। बच्चे स्कूल का सपना देखते थे, बीमार इलाज से वंचित रहते थे और गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए मीलों दूर पैदल चलकर अस्पताल पहुँचना पड़ता था। लेकिन जैसा कि कहा भी जाता है जब नेतृत्व संवेदनशील हो और सोच दूरदर्शी हो, तब…
1 दिसंबर गुरु पर्व प्रारम्भ माह के अवसर पर गिरौदपुरी धाम में आयोजित भव्य 3100 दीपोत्सव में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ शहर उपाध्यक्ष फुलमनी सोनवानी ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुँचकर अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। गुरुघासीदास बाबा की पावन धरा पर दीपों की उज्ज्वल आभा के बीच फुलमनी सोनवानी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और गुरु पर्व प्रारम्भ माह की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। सामाजिक नेतृत्व की उभरती मिसाल फुलमनी सोनवानी लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। गुरु पर्व प्रारम्भ माह के इस दिव्य आयोजन में उनकी भागीदारी…
तखतपुर। घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजन के साथ तखतपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर की सुबह 11 से 12 बजे के बीच, जब वह घर में अकेली थी, तभी गांव का युवक करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम उसके घर आया। इस दौरान इस दौरान पीड़िता को अकेला पाकर…
मुंगेली। कलेक्टर कुंदन कुमार ने जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में जनदर्शन में लोरमी विकासखंड के ग्राम बरबसपुर की निवासी जानकी बाई ने भूमि पंजीयन में गंभीर धोखाधड़ी की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर माना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकी बाई ने बताया…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। सरगुजा जिले में मैनपाट विकासखंड के सपनादर और कमलेश्वरपुर में सोमवार को दो स्थानों से कुल 52 क्विंटल अवैध धान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की गई है। सपनादर में गुलाब यादव के घर से 70 बोरी अर्थात 28 क्विंटल धान और कमलेश्वरपुर में श्याम यादव के घर से 60 बोरी यानी 24 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी…
रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखण्ड, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़…
रायपुर/धरसीवा, [दिनांक: 01-12-25] – धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में विकास ने एक नई मिसाल कायम की है। “विकास की नई मिसाल — सेवा के 2 साल” शीर्षक के साथ जारी विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट कार्ड ने यह साबित कर दिया है कि धरसीवा अब तेज़ गति से विकास की राह पर है। विधायक शर्मा ने इस वर्ष ₹240 करोड़ से अधिक के ऐतिहासिक विकास कार्यों का रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग ₹80 करोड़ की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। 💎 सुशासन का मॉडल: पारदर्शिता और जवाबदेही विधायक अनुज शर्मा प्रदेश के…
