Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया इतिहास: इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में हासिल की ऐतिहासिक सफलता
    छत्तीसगढ़

    अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया इतिहास: इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में हासिल की ऐतिहासिक सफलता

    satya@anjorBy satya@anjorDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पहली बार इतिहास रचते हुए 22 से 29 नवम्बर 2025 तक इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया।छत्तीसगढ़ टीम ने अमेरिका, कोलंबिया, इंडियन पोलो एसोसिएशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा कर यह गौरव अर्जित किया। यह उपलब्धि आदिवासी युवाओं की खेल जगत में बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

    गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कई संस्थानों का संयुक्त योगदान रहा जिसमे छत्तीसगढ़ शासन,भारतीय सेना (एनसीसी),दंतेवाड़ा जिला प्रशासन,कांकेर जिला प्रशासन,ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी, रायपुर मुख्य रूप से शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्यों में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह, एनसीसी,लांस नदिम अली (सेवानिवृत्त),वेदिका शरण,चित्रभानु सिंह,सैमुअल विश्वकर्मा,गोलू राम कश्यप,सुभाष लेकामि,देवकी कड़ती शामिल रहे। इससे पूर्व भी कु. वेदिका शरण ने सितंबर 2025 में बेंगलुरु में आयोजित घुड़सवारी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आयु वर्ग में भारत में दूसरा तथा विश्व स्तर पर 15 वा स्थान प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है l

    उल्लेखनीय है कि “खेल से शक्ति” पहल के अंतर्गत दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को घुड़सवारी और पोलो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी द्वारा भारतीय सेना के अनुभवी पोलो खिलाड़ियों के सहयोग से संचालित किया गया। यह पहल आदिवासी युवाओं को खेल, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अवनीश शरण और घुड़सवारी प्रशिक्षक सुश्री गीता दहिया उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.