Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»*होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड में अनैतिक देह व्यापार करते 02 महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार*  
    ब्रेकिंग न्यूज़

    *होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड में अनैतिक देह व्यापार करते 02 महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार*  

    satya@anjorBy satya@anjorMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर पुलिस दिनांक 18.05.25

    *होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड में अनैतिक देह व्यापार करते 02 महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार**होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं होटल गगन ग्रैण्ड के संचालक, पार्टनर एवं मैनेजरों द्वारा कराया जा रहा था देह व्यापार*

     

    *होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक एवं पार्टनर है फरार*

     

    *संदिग्ध अवस्था में मिले 02 आरोपियों को भी किया गया गिरफ्तार*

     

    * थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का कारोबार।*

     

    * मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा प्वाइंटर भेज कर कराया गया था सौदा तय।*

     

    * प्वाइंटर द्वारा ईशारा करने पर पुलिस टीम द्वारा की गई रेड कार्यवाही।*

     

    * रेड कार्यवाही के दौरान देह व्यापार करते होटल के मैनेजरों एवं अन्य स्टॉफ को किया गया गिरफ्तार।*

     

    * आरोपियों से रेड कार्यवाही दौरान 03 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम किया गया है जप्त।*

     

    * देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 129/25 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।*

     

    विवरण-दिनांक 17.05.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल गगन ग्रैण्ड एवं होटल आदित्य गेस्ट हाउस में संचालक एवं मैनोजरों द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। जिस पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

     

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को नगदी रकम देकर सौदा तय करने तथा सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर पुलिस टीम को इशारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर होटल आदित्य गैस्ट हाउस के रिसेप्शन में गया जहां 01 महिला उपस्थित मिली जिसने स्वयं को होटल का मैनेजर बताने के साथ-साथ अपना नाम रेवती साहू निवासी रायपुर का होना बताया। प्वाईंटर के द्वारा सौदा तय किया गया साथ ही रेवती साहू द्वारा प्वाईंटर को बताया गया कि सामने होटल गगन ग्रैण्ड में भी रिसेप्शन में निशामणी बेहरा मिलेगी जो और महिलायें दिखा देगी। जिसके पश्चात् प्वाईंटर द्वारा मौका देखकर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा होटल आदित्य गेस्ट हाउस में दबिश दिया गया जहां होटल के कमरो में कुछ महिलायें मिली जिन्होने पूछताछ में महिला आरोपी मैनेजर रेवती साहू के कहने पर देह व्यापार करना स्वीकार किया गया।

     

    इसके पश्चात् पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी रेवती साहू के बताये अनुसार होटल गगन ग्रैण्ड में भी रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान रिसेप्शन में 02 पुरूष एवं 01 महिला उपस्थित मिले जिन्होने पूछताछ में अपना नाम सुब्रत सेठी, निलांबर बाग एवं निशामणी बेहरा निवासी रायपुर का होना बताया। रेड कार्यवाही में होटल गगन ग्रैण्ड के कमरों में कुछ महिलाये मिली तथा 02 पुरूष संदिग्ध अवस्था में मिले जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मनोज कुमार वैष्णव एवं तेजेश्वर कुमार डडसेना होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मैनेजर सुब्रत सेठी, निलांबर बाग एवं निशामणी बेहरा से देह व्यापार के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं भागीदार सुमित के साथ मिलकर देह व्यापार करना स्वीकार किया गया।

     

    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा 02 महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार उनके *कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियोें के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

     

    प्रकरण में आरोपी होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं पार्टनर सुमित फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

     

    *गिरफ्तार आरोपी-*

     

    *01. सुब्रत सेठी पिता ब्रजाबंधु सेठी उम्र 32 साल निवासी ग्राम सांईबिरी पोस्ट गदासिला थाना सदर जिला डेंकनाल उड़िसा हाल पता होटल गगन ग्रैण्ड फाफाडीह चौक बिलासपुर रोड़ थाना गंज रायपुर। (होटल गगन ग्रैण्ड का मैनेजर)*

     

    *02. रेवती साहू पिता बोधीराम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम करमतरा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव। (होटल आदित्य गैस्ट हाउस मैनेजर)*

     

    *03. नीलाबर बाग पिता कालियामणी बाग उम्र 29 साल निवासी ग्राम केंदुवली थाना बांगोमुड़ा जिला बलांगीर उड़िसा हाल पता बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नं. 07 मकान नं. 22 पुल के नीचे सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।*

     

    *04. नीशामणी बेहरा पति सुब्रत सेठी उम्र 27 साल निवासी ग्राम सांईबिरी पोस्ट गदासिला थाना सदर जिला डेंकनाल उड़िसा।*

     

    *05. मनोज कुमार वैष्णव पिता स्व. बलराम दास वैष्णव उम्र 40 साल निवासी एकता नगर वैष्णव निवास खेलकाबोड़ थाना कांकेर।*

     

    *06. तेजेश्वर कुमार डडसेना पिता साकिलराम डडसेना उम्र 35 साल निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद हाल पता सिंगारभाठ कांकेर।*

    #srijjanbhumi #trendingpost #viralkhabar #brekingnews
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.