Author: satya@anjor
📰 ओपन नेशनल कराटे चेम्पियनशिप के चयनित खिलाड़ी मिले कैबिनेट मंत्री टँकराम वर्मा जी से सौजन्य भेंट* रायपुर। आगामी 23 एवं 24 अगस्त 2025 को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित ईश्वर चंद इंटर कॉलेज में आयोजित होने जा रही ओपन नेशनल कराटे चेम्पियनशिप के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की टीम ने आज राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री टँकराम वर्मा से सौजन्य मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि – “आप सभी हमारे प्रदेश की शान हैं, राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।”…
📰 एसडीएम अभिलाषा पैंकरा ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन – केक काटा, न्योता भोज कराया और दिए उपहार आरंग। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) अभिलाषा पैंकरा का जन्मदिन इस बार खास रहा। उन्होंने बुधवार को अपना जन्मदिन शासकीय प्राथमिक शाला रसनी के विद्यार्थियों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बच्चों के साथ केक काटा, बल्कि न्योता भोज कराकर उन्हें खुशियों से भर दिया। 🎂 बच्चों का अनमोल तोहफ़ा बच्चों ने अपने हाथों से बनाए फूलों के गुलदस्ते भेंट किए, जिसे एसडीएम अभिलाषा ने अपने जीवन का “अनमोल तोहफ़ा” बताया। 🍲 न्योता भोज में परोसा स्नेह…
📰 छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा – मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे अहम विभाग रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परंपरा के मुताबिक सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिनवकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा वे ऐसे अन्य विभाग भी देखेंगे जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं। उपमुख्यमंत्रियों की जिम्मेदारी श्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल…
📚 आरंग क्षेत्र के इतिहास पर होगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल, विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार आरंग। आरंग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से पीपला वेलफेयर फाउंडेशन एवं संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नगर के समस्त हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इस ज्ञान उत्सव में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी अपेक्षित है। 📖 प्रश्न पत्र होगा ऐतिहासिक…
श्रीसत्यसाईं संजीवनी हॉस्पिटल में हृदय रोग से उपचारित बच्चों ने किया ध्वजारोहण आरंग/नवा रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा अंचल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थानों और विभिन्न चौक–चौराहों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। इसी कड़ी में नवा रायपुर स्थित श्रीसत्यसाईं संजीवनी अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। यहाँ ध्वजारोहण का कार्य उन नन्हें बच्चों द्वारा किया गया, जिनका जीवन इस अस्पताल में हुए निःशुल्क हृदय रोग उपचार से सुरक्षित हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्था…
*प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं मिनीमाता सेवा समिति रावा भाठा का अंबिकापुर–मैनपाट दौरा सफल* बीरगांव/अंबिकापुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एवं मिनीमाता सेवा समिति, बीरगांव नगर निगम वार्ड क्रमांक 15 रावा भाठा का 40 सदस्यीय दल अंबिकापुर और मैनपाट के सामाजिक दौरे पर पहुँचा। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने जन जागृति सतनाम सेवा समिति, अंबिकापुर के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। अंबिकापुर आगमन पर समिति के बड़े भैया एवं अध्यक्ष श्री धनेश राम ढिढी, सचिव श्री मनोज लहरे तथा अन्य पदाधिकारियों ने रावा भाठा से पहुँचे दल का आत्मीय स्वागत किया। इसी दौरान समाज…
शारदा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड, सिलतरा को घेराव की चेतावनी – ग्राम पंचायतों ने सौंपा ज्ञापन रायपुर/सिलतरा। शारदा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड, सिलतरा के खिलाफ ग्राम पंचायत मांढर ,गिरौद, मुरेथी, सांकरा और धनेली के सरपंचों व आसपास के जनप्रतिनिधियों ने कंपनी गेट बंद करने एवं 16 अगस्त को घेराव करने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जनपद उद्योग सभापति रूखमणि वर्मा, प्रमोद निषाद, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख मांगें — 12 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत ठेकेदार कर्मचारियों को नियमित (रेगुलर) नौकरी में…
🇮🇳 तिरंगे के रंग में रंगा बीरगांव, स्वच्छता के संदेश से गूंजा शहर 🇮🇳 बीरगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देशन में नगर पालिक निगम बीरगांव ने आज एक ऐसा ऐतिहासिक दृश्य रचा, जिसे देखकर हर बीरगांववासी का हृदय गर्व से भर उठा। तिरंगा महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वच्छता रैली में देशभक्ति और स्वच्छता का संगम देखने को मिला। आडवाणी अर्लीन्कन स्कूल से निकली यह भव्य रैली नगर निगम कार्यालय तक पहुँची। हाथों में लहराता तिरंगा, चेहरे पर देशप्रेम की चमक और होठों पर स्वच्छता का संदेश— यह नज़ारा…
गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात – मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ की स्वीकृति दी गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल पर होगा 100 शौचालय, स्नानागार व घाट निर्माण गिरौदपुरी धाम/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर। प्रदेश के आस्था के प्रमुख केंद्र गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को नया आयाम देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह ऐतिहासिक निर्णय आरंग विधायक, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष आग्रह पर लिया गया। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास में आयोजित गुरु दर्शन…
विधायक मोतीलाल साहू जी ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू ने अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ देने वाले सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और सोशल मीडिया मित्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, प्रेम और सम्मान से वे अभिभूत हैं। मोतीलाल साहू ने अपने संदेश में लिखा – “कल मेरे जन्मदिन पर आप सभी के शुभकामना संदेशों व शुभाशीष के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस स्नेह, प्रेम व सम्मान से अभिभूत हूँ। साथ ही सोशल मीडिया के प्यारे दोस्तों ने भी जन्मदिन…
