Author: satya@anjor
🎬 बलिदानी राजा गुरु बालकदास : छत्तीसगढ़ की पहली VFX आधारित ऐतिहासिक फिल्म 21 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ रायपुर। सतनामी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” जल्द ही बड़े परदे पर नजर आने वाली है। यह फिल्म 21 सितम्बर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ. जे.आर. सोनी हैं और निर्देशन किया है अमीर पति ने। मुख्य किरदार राजा गुरु बालकदास की भूमिका निभाई है ओम त्रिपाठी ने। 🎭 फिल्म के अन्य प्रमुख किरदार गुरु आगरदास का किरदार –कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शहीद वीर…
*मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब* आरंग/कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कोरबा में आयोजित मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री साहेब ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रहरी है, और राज्य सरकार उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस और दूरगामी कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं की सफलता का मूल्यांकन केवल कागजों…
* “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत बिलासपुर में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय विशाल रैली और आमसभा आज* रायपुर/08 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान के तहत 9 सितंबर को बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली और आमसभा आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम…
*रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने दी स्व. होरी लाल देवांगन जी को श्रद्धांजलि* रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र, नगर निगम बीरगांव के पार्षद एवं बीरगांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री होरी लाल देवांगन जी की श्रद्धांजलि सभा में आज विधायक श्री मोतीलाल साहू जी शामिल हुए। उन्होंने स्व. देवांगन जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – “भगवान से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह असहनीय क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें।” 📌 श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप…
*अरुणोदय द स्कूल ऑफ अचीवर्स में हुआ गरिमामय आयोजन* मंदिर हसौद। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंदिर हसौद से लगभग 8 किमी दूर अरुणोदय द स्कूल ऑफ अचीवर्स, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिक्षा के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाराडेरा धाम के महासचिव संतोष कोसरिया एवं श्रीमती जयश्री कोसरिया ने विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सरस्वती वरेटवार को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विशेष सम्मान एवं सहयोग 👉 श्री नृपेश वरेटवार और श्रीमती शिवानी सिंह को भी उनके विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु श्रीफल, मोमेंटो और पेन देकर सम्मानित किया…
*विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने किया 600 से अधिक शिक्षकों का सम्मान आरंग/05 सितम्बर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आरंग के अंबेडकर मांगलिक भवन में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने 600 से भी अधिक शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण का सच्चा प्रेरक बताया। मंत्री गुरु…
*गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षण – गुरु खुशवंत साहेब जी ने संभाला मंत्री पद का दायित्व* नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति का आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने पिता राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री पद का दायित्व ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर गुरु साहेब जी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की और संकल्प व्यक्त किया कि – “यह पद…
मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी धरसींवा पुलिस की गिरफ्त में रायपुर, 02 सितम्बर 2025। धरसींवा थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान केशरी वर्मा पिता स्व. रामकुमार वर्मा, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 सिलतरा, थाना धरसींवा, रायपुर के रूप में हुई है। क्या है पूरा मामला? प्रार्थी शिवशंकर विश्वकर्मा, जो ग्राम सांकरा स्थित जायसवाल निको कंपनी के सिविल विभाग में मैनेजर हैं, ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24 अगस्त…
*नेत्रदान पखवाड़ा : बच्चों का हो रहा नेत्र परीक्षण, मिल रहा उपचार और परामर्श* आरंग। प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक 40वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है – अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना और बच्चों सहित आमजन को दृष्टि दोष से बचाना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत के निर्देशन में विकासखंड के सभी सेक्टरों के विद्यालयों में बच्चों का विशेष नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 📍 चरौदा…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर “संडे ऑन साइकल” रैली का आयोजन बीरगांव। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा रविवार को “संडे ऑन साइकल” थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम कार्यालय से महापौर श्री नंदलाल देवांगन एवं आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। यह रैली निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर बुधवारी बाजार, बजरंग नाला, आडवाणी स्कूल होते हुए पुनः बुधवारी बाजार मार्ग से होते हुए वापस निगम कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में शहरवासी, स्कूली बच्चे, सफाई सुपरवाइजर एवं…
