Author: satya@anjor
मिनी माता पुण्यतिथि यात्रा हेतु रेस्ट हाउस व्यवस्था का निवेदन – व्यापारी कल्याण संघ ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब जी के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर। गुरु घासीदास व्यापारी कल्याण संघ, वार्ड क्र. 15 रावाभाठा, रायपुर ने आगामी 11 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली मिनी माता पुण्यतिथि यात्रा के अवसर पर समाजजनों के ठहराव हेतु रेस्ट हाउस व्यवस्था की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं आरंग विधायक,सतनामी समाज के गुरु गुरु खुशवंत साहेब जी के नाम जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रखी गई…
क्लासिक सिटी कॉलोनी पसुलिडीह टेकारी में भव्य शिव रुद्राभिषेक, महा भंडारा और शिव भजन संध्या का आयोजन रायपुर। क्लासिक सिटी कॉलोनी पसुलिडीह टेकारी परिसर में रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में शिव रुद्राभिषेक पूजा, महा भंडारा एवं शिव भजन संध्या का श्रद्धालुओं ने दिव्य माहौल में आनंद लिया। रुद्राभिषेक पूजा एवं शिवलिंग स्थापना प्रातः 9 बजे से पंडित यश शंकर मिश्रा एवं पंडित आदित्य शंकर मिश्रा के विधि-विधान से चार पार्थिव शिवलिंग एवं एक शिवलिंग सहित कुल पाँच शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक पूजा संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक…
बिरगांव: वार्ड 11 मटखनवा तालाब की सफाई को लेकर पार्षद ने उठाई मांग बिरगांव, रायपुर। नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 11 ठाकुर प्यारे लाल वार्ड की पार्षद सुशीला मारकण्डे ने मटखनवा तालाब की सफाई के लिए लगातार मांग उठाई है। पार्षद ने इस संबंध में पहले आयुक्त महोदय को 16 मई को पत्र लिखा था और अब 26 मई को कलेक्टर रायपुर को भी पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सुशीला मारकण्डे ने पत्र में बताया कि मटखनवा तालाब क्षेत्र के आस-पास के लोगों के लिए प्रमुख जलस्रोत है, लेकिन इसकी सफाई नहीं…
पलारी ब्लॉक: चुंचरुंगपुर से रावन अल्ट्राटेक सीमेंट गेट तक 3 किमी सड़क बदहाल – ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, चेताया उग्र आंदोलन की चेतावनी बलौदा बाजार/पलारी। पलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चुंचरुंगपुर से रावन अल्ट्राटेक सीमेंट गेट तक जाने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। यह मुख्य मार्ग बलौदा बाजार और पलारी को जोड़ने वाला अहम मार्ग है, जिस पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को 3 किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटा तक का समय लग रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना…
🚩 शिवभक्तों के लिए सौभाग्य का अवसर – धरसींवा में 3 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी भक्तिमय शोभायात्रा सावन मास की पावन बेला में धरसींवा विधानसभा इस वर्ष एक ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा का साक्षी बनेगा। विधायक श्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में 3 अगस्त 2025, रविवार को श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर, चरौदा से शुरू होकर यह यात्रा धरसीवा – कुंरा – पन्डरभट्ठा मार्ग से होती हुई लखना स्थित श्री सोमनाथ मंदिर तक पहुंचेगी। इस भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालु कांवड़ उठाकर “बोल बम” के जयकारों के साथ शिवधाम पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सोमनाथ परिसर…
धरसीवा में विशाल कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को – विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में शिव भक्तों का होगा संगम
धरसीवा में विशाल कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को – विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में शिव भक्तों का होगा संगम रायपुर/धरसीवा। सावन माह के पावन अवसर पर धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य यात्रा का नेतृत्व धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। यात्रा का कार्यक्रम प्रस्थान तिथि: 3 अगस्त 2025 (रविवार) समय: सुबह 7:00 बजे स्थान: चरौदा शिव मंदिर से प्रस्थान गंतव्य: सोमनाथ…
बिरगांव में “प्रोजेक्ट धड़कन” का शुभारंभ – 150 बच्चों की हृदय जांच और निःशुल्क उपचार की शुरुआत बिरगांव, 28 जुलाई 2025 – बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक ऐतिहासिक पहल करते हुए बिरगांव नगर निगम, जिला प्रशासन और सत्य साईं हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से आज “प्रोजेक्ट धड़कन” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निगम वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 20, गाज़ी नगर से महापौर नंदलाल देवांगन के करकमलों द्वारा की गई।इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाएगी। शुभारंभ दिवस पर ही लगभग 150…
बीरगांव में विकास की रफ्तार तेज – अटल परिसर और गार्डन निर्माण कार्य का निरीक्षण, 15 अगस्त तक होगा पूर्ण बीरगांव, 28 जुलाई 2025। नगर निगम बीरगांव में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम तेज हो गया है। आज निगम के PWD प्रभारी इकराम अहमद ने वार्ड 16 स्थित अटल परिसर और वार्ड 10 स्थित RTO ऑफिस के पास गार्डन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। — 50 लाख की लागत से अटल परिसर, 149 लाख में गार्डन निर्माण वार्ड 16 में अधोसंरचना मद अंतर्गत अटल परिसर का निर्माण कार्य 50…
गिरौधपुरी धाम में गुरु खुशवंत साहेब ने किए दर्शन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में 350 पौधे रोपे गिरौधपुरी/बलौदाबाजार/आरंग/रायपुर। सतनामी समाज की आस्था के पावन स्थल तपोभूमि गिरौधपुरी धाम में आज एक विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए। — मुख्य मंदिर से पंचकुंडीय तक किया दर्शन-पूजन गुरु खुशवंत साहेब जी ने मुख्य मंदिर, छातापहाड़, चरणकुंड, अमृतकुंड, पंचकुंडीय एवं गुरुगद्दी में मत्था टेककर समाज की सुख-समृद्धि,…
राष्ट्रीय स्वरूप में सम्पन्न हुआ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का शपथ ग्रहण समारोह – राजस्थान और दिल्ली से आए अतिथियों का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने की प्रोत्साहन राशि की घोषणा रायपुर, 27 जुलाई 2025। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज रायपुर में ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, दिल्ली, बिहार, असम, उड़ीसा, मुंबई और नागपुर से आए सतनाम समाज के अनुयायियों की बड़ी संख्या देखी गई। — मुख्यमंत्री ने की प्रोत्साहन राशि की घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
