Author: satya@anjor
रायपुर। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर – विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाला की जांच रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर जांच रिपोर्ट की स्क्रूटनी तथा जांच टीम गठित होने के बाद प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का परीक्षण भी किया जा रहा है. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर- विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाला सामने आने के बाद राज्य शासन के निर्देश पर भूअर्जन मुआवजा प्रकरणों की जांच का जिम्मा रायपुर संभाग के आयुक्त को सौंपा गया था. संभागायुक्त ने भारतमाला परियोजना के तहत भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों के संबंध में…
कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने…
रायपुर. स्टेशन इलाके के एक होटल में 19 वर्षीय एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा. उसने दो आधार कार्ड दिया और होटल वालों ने कमरा दे दिया. दूसरे दिन चेक आउट के समय किराए को लेकर होटल वालों से युवक का विवाद हुआ. बगैर भुगतान किए युवक और युवती चले गए तो होटल वालों ने युवती की आईडी निकाली और उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करके किराए का भुगतान करने कहा. तब पता चला कि युवती की आईडी का अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया है. उसने कोई रूम बुक नहीं कराया था. युवती और उसके परिवार वालों…
अंबिकापुर. सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरगा खेजुरपारा गांव में सोमवार सुबह एक हाथी गहरे कुएं में गिर गया. घटना की सूचना पर वन विभाग मौके टीम मौके पर पहुंची है. फिलाहल हाथी का रेस्क्यू करने में टीम जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, किसान के घर के पास से गुजरते हुए हाथी सकरे रास्ते पर जा रहा था. रास्ते के किनारे मिट्टी का पुराना कुआं बना हुआ था. फिसलन भरे रास्ते पर हाथी का पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर पड़ा. हाथी के गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना…
कोरबा. खेत में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण का सामना लोनर हाथी से हो गया. वह भागकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचता, इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ की है. जानकरी के मुताबिक, धन सिंह गोंड़ 45 वर्ष परिवार सहित निवास करता था. धनसिंह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे खेत के समीप जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान उसका सामना लोनर हाथी से हो गया. धन सिंह दंतैल…
नारायणपुर. महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. शव और हथियार बरामद किए जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. अबतक की कार्रवाई में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर सफलता हासिल की है. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया. मुठभेड़ में ढेर नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया…
रायपुर. पूरे देश में आज से गुड्स एन्ड सर्विस टैक्स (GST) रिफॉर्म लागू हो गया है. दिवाली पर्व से पहले उपभोक्ताओं को मिली सौगात से बाजार गुलजार हो गया है. जीएसटी रिफॉर्म को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज से GST की नई दरें लागू होगी. कई समान सस्ते होंगे. GST 2.O रिफार्म के माध्यम से पीएम मोदी और निर्मला सीता रमन ने देश के 140 करोड़ जनता को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है. 12 लाख तक की इनकम टैक्स छूट के बाद सरकार ने अब…
बिजली बिल में वृद्धि से गरीब ज्यादा प्रभावित – जयराम साहु रावा भाठा। अभी वर्तमान में बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई पहले से बढ़ी हुई है और ऐसे में बिजली की कीमत बढ़ना आम लोगों, किसानों, छोटे व्यवसायियों और गरीब वर्ग पर और बोझ डाल रहा है। कांग्रेस पार्टी युवा नेता जयराम साहु, रावा भाठा ने कहा कि इसे जनता की जेब पर डाका कहना सही होगा क्योंकि – आमदनी उतनी नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिजली हर घर और हर कारोबार…
बीरगांव नगर पालिका निगम में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न बीरगांव, 20 सितम्बर 2025। नगर पालिका निगम बीरगांव के रजत जयंती वर्ष 2025 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 स्थित गांधी उद्यान में आज महापौर, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों एवं निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम के तहत न केवल उद्यान की सफाई और स्वच्छता कार्य किए गए, बल्कि रजत जयंती अवसर पर उरला वार्ड क्रमांक 01 स्थित नौवा तालाब में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर बीरगांव नगर पालिका निगम के माननीय महापौर श्री नंदलाल देवांगन, नेता प्रतिपक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, एमआईसी…
*सकरी पंचायत में नवरात्र पर्व को लेकर चला स्वच्छता अभियान* सकरी (ग्राम पंचायत)। नवरात्र पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत सकरी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सरपंच सोनल प्रशांत कुर्रे एवं नारायण कुर्रे ( पूर्व मंडी अध्यक्ष)जी के मार्गदर्शन में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मिलकर पंडालों के सामने एवं आस-पास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया। पंच लोमेश ध्रुव, करण यादव, चंदू यादव, जागेश्वर कुर्रे, अरुण लहरी, मनीष निर्मलकर, तरुण जंघेल, भुरू साहू और लक्मन सिन्हा ने सक्रिय भागीदारी करते हुए सफाई अभियान को सफल बनाया। इस दौरान कचरा निस्तारण, झाड़ू लगाना और साफ-सफाई पर…
