Author: satya@anjor
वार्ड 15 में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। वार्ड के पार्षद डॉ. एस आर पात्रे के विशेष प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रेवा राम धीवर के घर से फुलवारी चौक तक, लेखराम साहू के घर से भुरू बंजारे के घर तक एवं रायल सेलून के आसपास की सड़क पर सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लंबे समय से खराब सड़क और बरसात के दौरान कीचड़ की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की…
इस सम्मेलन का आयोजन सतनामी कल्याण समिति ओडिशा (SKSO) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश, जिला एवं ग्राम कमेटी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में समाज के वर्तमान एवं भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन के दौरान SKSO के बैनर तले युवा गोष्ठी, महिला गोष्ठी, छात्र गोष्ठी तथा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ओडिशा सतनामी समाज को एक स्वतंत्र पहचान दिलाने…
रायपुर, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक स्थित ग्राम कुशहा में आकस्मिक प्रवास कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। आम और पीपल के पेड़ों की छांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों पर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय फल तेंदू, सतालू, चार और लीची का स्वाद लिया तथा ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों…
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जप्त लगभग 5.65 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा सिलतरा स्थित M/S SMS Watergrace Enviroprotect Private Limited में संपन्न हुई। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्रवाई की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। 97 प्रकरणों के…
रायपुर, 19 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक…
जांजगीर-चांपा, 16 मई 2026। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समीक्षा सम्मेलन का आयोजन दिल्ली आईएएस एकेडमी, जांजगीर-चांपा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह सम्मेलन जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर एवं जिला सह प्रभारी संतराम खरे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खिलन प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी बिलासपुर संभाग एवं कलेश्वर खुट्टे, प्रदेश महासचिव भीम आर्मी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन की गतिविधियों, जिम्मेदारियों एवं आगामी…
25 साल की कला यात्रा और जनसेवा का डबल सेलिब्रेशन बना ऐतिहासिक आयोजन रायपुर।छत्तीसगढ़ी माटी के सपूत, छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक और पद्मश्री सम्मानित विधायक अनुज शर्मा का 50वां जन्मदिन सेवा, सम्मान और जनआशीर्वाद के बीच ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसी वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपने गौरवशाली 25 वर्ष भी पूरे किए हैं। जन्मदिन समारोह को पूरी तरह जनसेवा, सामाजिक सरोकार और संस्कृति को समर्पित किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विधायक अनुज शर्मा को 50वें…
रायपुर, 13 मई 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ ज़ोन अंतर्गत थाना खमतराई पुलिस ने मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार अलग-अलग स्थानों पर छिपकर फरार चल रहा था, जिसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 की सुबह थाना खमतराई को सूचना मिली थी कि बीरगांव प्रगति चौक निवासी पुष्पा साहू के घर एक संदिग्ध बैग रखा हुआ है। बैग को उनके पूर्व परिचित विनय कुमार देवांगन ने 6 मई…
रायपुर।आज 13 मई को Indian Premier League के तहत Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेला जाएगा। मैच को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। यातायात पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे। रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा NH-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज,…
नई दिल्ली। NEET परीक्षा को लेकर देशभर में उठे विवाद के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन Supriya Shrinate ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 22 लाख छात्रों ने NEET परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर तैयारी की, वहीं अभिभावकों ने कोचिंग और परीक्षा संबंधी खर्चों का भार उठाया, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं के कारण परीक्षा रद्द होने की स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस नेता ने…
