Author: satya@anjor
पलारी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा प्रदेशव्यापी संगठन विस्तार अभियान के तहत पलारी ब्लॉक के गांव-गांव में ग्रामीण समितियों का गठन किया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप समाज को मजबूत बनाने और सामाजिक सुधार के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। ब्लॉक अध्यक्ष महेश ढीढी एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न ग्रामों में बैठकों का आयोजन कर ग्रामीण समितियों का गठन किया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन विस्तार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा…
रायपुर/छत्तीसगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा प्रदेश में साहू, यादव, कुर्मी, जाट, देवांगन सहित अन्य वंचित समाजों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और आरक्षण के अधिकार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भीम आर्मी द्वारा जारी संदेश में कहा गया…
बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव में सोमवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM Rules 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष सामान्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभा में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण जंघेल ने जनप्रतिनिधियों को SWM Rules 2026 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके दायित्वों और भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की। बैठक के दौरान विषय…
महासमुंद। संगीत और कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महासमुंद शहर में आयोजित भव्य संगीत प्रतियोगिता ‘गाइये और छा जाइये’ का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और उभरते हुए गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में संगीत प्रेमियों का उत्साह देखते ही…
60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को रायपुर जाने से मिलेगी राहत, शासन ने जारी की अधिसूचना धरसींवा। विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के लगातार प्रयासों के बाद धरसींवा ब्लॉक मुख्यालय में नवीन उप रजिस्ट्रार (उप पंजीयक) कार्यालय की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस फैसले से क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को अब जमीन एवं संपत्ति रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा। चुनावी वादा हुआ पूरा…
रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा राजधानी रायपुर में समाज के लिए सर्व सुविधायुक्त बहुद्देशीय एवं बहुमंजिला भवन निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह भवन सतनाम धर्मशाला मड़वा की तर्ज़ पर निर्मित किया जाएगा, जिसके लिए जमीन खरीदी एवं निर्माण कार्य समाज के सहयोग से लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत में कराया जाना प्रस्तावित है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भवन सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य में समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। इच्छुक व्यक्ति…
ट्रिपल इंजन सरकार के संकल्प के साथ भाजपा को मिल रहा भारी जनसमर्थन उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन से चुनावी माहौल होगा और गर्म, अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा अभियान निर्णायक चरण में बम्हनीडीह/चांपा/जांजगीर-चांपा/सक्ती/रायपुर। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लगातार जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक माननीय गुरु खुशवंत साहेब पिछले कई दिनों से बम्हनीडीह क्षेत्र में लगातार जनसभा, डोर-टू-डोर जनसंपर्क, सामाजिक बैठकों एवं वार्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार डडसेना एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में…
उड़ीसा प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ का हुआ गठन नुआपाड़ा (उड़ीसा)। सतनामी कल्याण समिति उड़ीसा प्रदेश के तत्वावधान में नुआपाड़ा जिले के राजा खरियार में उड़ीसा प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिलाल बंजारे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, पदाधिकारी एवं राजमहंत गण शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उड़ीसा प्रदेश में निवासरत लगभग 9 जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उड़ीसा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ…
रायपुर/बीरगांव। बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसेवक एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माननीय पंकज शर्मा जी का जन्मदिवस धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान 40 वार्डों में 125 बूथ एवं 4 मंडलों का गठन किया गया तथा नव नियुक्त वार्ड अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस संगठनात्मक विस्तार से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। इस सफल आयोजन में बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री योगेंद्र सोलंकी जी एवं समाजसेवी लुकेश्वरी लखन साहु जी की मुख्य…
डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल मध्यप्रदेश/इंदौर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर स्थित सिमचा रिजॉर्ट्स में आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन से भी 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में इंदौर पहुंचेगा। राष्ट्रीय कार्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी तथा…
