Author: satya@anjor
बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित किया गया है। सिम्स में जूनियर को धमकाने और प्रताड़ित करने के मामले में 25 छात्रों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। जूनियर छात्रों की शिकायत पर डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने एक्शन लिया है। छात्रों की शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए 21 अक्टूबर को छात्रावास प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में माना कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ी घटना हो सकती है। इसके बाद 25 छात्रों को अलग-अलग अवधि के लिए निष्कासित किया गया है। ये…
रायपुर. ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अब भाजपा प्रचार में पूरी ताकत झोंकने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णदेव साय 6 नवंबर को नुआपाड़ा विधानसभा जाएंगे. जहां वे भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. बता दें कि प्रदेश के कुछ नेता भी वहां पर भाजपा प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए जुटे हुए हैं. बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही नुआपाड़ा में 11 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है. यहां से भाजपा के प्रत्याशी जय ढोलकिया चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेडी से स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस से घसियाराम माझी जैसे…
रायपुर. अमेरिका में 2 नवंबर को आयोजित प्रतिष्ठित अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छत्तीसगढ़ की फिल्म “भीम चिंताराम” ने भारत का मान बढ़ाया है. इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए दुनियाभर के 154 देशों से कुल 2,974 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल चुनिंदा फिल्मों का चयन किया गया था. बता दें कि एस. अंशु धुरंधर द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म राज्य के समाजसेवी व जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म के निर्माण में तीन वर्षों का गहन अनुसंधान और 245 लोगों के साक्षात्कार शामिल हैं. लगभग पांच चरणों की कठोर चयन प्रक्रिया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4 नवंबर को “छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सेक्टर को नई दिशा देने के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक ही मंच पर जुटेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस और तकनीकी उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाना है। यह आयोजन नए निवेश को गति देगा, स्टार्टअप्स और…
कोंडागांव। राज्य स्तरीय गोधन उत्सव 2025 के अवसर पर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोंडागांव की ओर से 4 नवंबर (मंगलवार) को विकासनगर मैदान, कोंडागांव में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 521 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों का चयन उसी दिन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेले में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, कोंडागांव एवं सेल्फ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी…
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर कोरबा के ओपन थिएटर में 2 से 4 नवंबर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम से पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री समेत अन्य नेताओं के कटआउट पशु ट्रॉली में ढोया गया, इस लापरवाही से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में महापौर संजु देवी राजपूत के निर्देश पर निगम आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। आयुक्त ने साफ चेतावनी दी है कि यदि…
बलौदाबाजार, 2 नवंबर 2025 (रविवार): प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बलौदा बाजार की नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन नैनदास स्मृति परिसर बलौदा बाजार में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश कार्यालय से श्री दिनेश बंजारे को निर्वाचन अधिकारी तथा यादराम हिरवानी को सह निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। वहीं सत्येंद्र खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, महासचिव श्री मोहन बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.आर. बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य गणेश बघेल सहित जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्ष व पदाधिकारी…
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुश्तैनी जमीन विवाद से परेशान युवक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते युवक को देखकर पकड़ा और रुद्री थाना ले गया। जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के रहने वाले देवेंद्र कुमार साहू पुश्तैनी जमीन के विवाद से काफी ज्यादा परेशान हो चुका था। वह आज अपना आवेदन लेकर निराकरण के लिए कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा था। इससे पहले भी लगातार युवक जमीन विवाद को लेकर शिकायत कर चुका था, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण युवक ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने घर खरीदारों (Allottees) के हित में महत्वपूर्ण जानकारी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी परियोजना की विस्तार अवधि (Extension Period) और आधिपत्य तिथि (Possession Date) दोनों में अंतर होता है। रेरा ने कहा है कि परियोजना की अवधि बढ़ाए जाने का अर्थ यह नहीं है कि खरीदार को संपत्ति देने की निर्धारित तिथि भी बढ़ गई है। रेरा के अनुसार, रेरा अधिनियम 2016 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजीकृत परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हों और खरीदारों को समय पर उनका मकान या फ्लैट मिले। क्या…
रायपुर. नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में हेंगर नंबर 1 के स्टॉल नंबर 21 में जेल विभाग का स्टॉल लगाया गया है. इस स्टॉल में छत्तीसगढ़ जेल के इतिहास और गतिविधियों को फोटो-डिस्प्ले, ऑडियो-विजुअल प्रकार से आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है. जेल विभाग के स्टॉल में अब तक 50 हजार से अधिक का फुटफॉल हुआ है. आम जनता अत्यंत ही रूचि से स्टॉल का भ्रमण कर रही है और जेल विभाग की गतिविधियों की सराहना कर रही है. जेन-ज़ी युवाओं को कनेक्ट करने के उद्देश्य से जेल विभाग के स्टॉल में आम जनता के लिए एक सेल्फी प्वाईंट भी बनाया…
