Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»राज्योत्सव मेले में जेल विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, Gen-Z के लिए तैयार किया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट
    छत्तीसगढ़

    राज्योत्सव मेले में जेल विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, Gen-Z के लिए तैयार किया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 3, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर. नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में हेंगर नंबर 1 के स्टॉल नंबर 21 में जेल विभाग का स्टॉल लगाया गया है. इस स्टॉल में छत्तीसगढ़ जेल के इतिहास और गतिविधियों को फोटो-डिस्प्ले, ऑडियो-विजुअल प्रकार से आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है. जेल विभाग के स्टॉल में अब तक 50 हजार से अधिक का फुटफॉल हुआ है. आम जनता अत्यंत ही रूचि से स्टॉल का भ्रमण कर रही है और जेल विभाग की गतिविधियों की सराहना कर रही है.

    जेन-ज़ी युवाओं को कनेक्ट करने के उद्देश्य से जेल विभाग के स्टॉल में आम जनता के लिए एक सेल्फी प्वाईंट भी बनाया गया है. युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया जा रहा है.

    जेल विभाग के स्टॉल में शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को नमन् करते हुए ब्रिटिश हुकूमत द्वारा जारी उनकी गिरफ्तारी और फांसी के आदेश को प्रदर्शित किया गया है. साथ ही भारत के महान कवि स्व. माखनलाल चतुर्वेदी ने बिलासपुर जेल में वर्ष 1921 में रचयित देशभक्ति की कविता “पुष्प की अभिलाषा” का विवरण प्रदर्शित किया गया है.

    महाकुंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री और जेल मंत्री विजय शर्मा की पहल पर आयोजित संगम जल स्नान के साथ-साथ प्रदेश की विभिन्न जेलों में संचालित कार्यक्रम यथा सरगुजा स्कूल ऑफ आर्ट्स, रक्तदान शिविर, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, संस्कृत विद्यालय, ईको-फ्रेंडली हरित जेल, ई-प्रिजन, जेल-न्यायालय के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा, ई-न्यायालय इत्यादि का भी विवरण प्रदर्शित किया गया है.

    छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन और अभिसरण विभाग की पहल पर छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में आयोजित “आर्ट ऑफ लिविंग प्रिजन कोर्स” को फोटोग्राफ और वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है. रविशंकर महाराज के केन्द्रीय जेल, रायपुर में दिनांक 26.02.2006 को भ्रमण और आशीर्वचन को फोटो कोलाज के माध्यम से दर्शाया गया है.

    प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया गया है कि 01 नवंबर, 2000 को राज्य स्थापना के समय छत्तीसगढ़ में 3 केन्द्रीय जेल, 3 जिला जेल और 20 उप जेल थी. 1 नवंबर, 2025 की स्थिति में राज्य में 5 केन्द्रीय जेल, 20 जिला जेल और 8 उप जेल हैं. प्रदर्शनी में तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री द्वारा केन्द्रीय जेल, दुर्ग का उन्नयन और सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने ई-न्यायालय और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के शुभारंभ को रेखांकित किया है.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.