Author: satya@anjor
बीरगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश देते हुए नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा आडवाणी स्कूल परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर श्री नंदलाल देवांगन जी, सभापति श्री कृपा राम निषाद जी, आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा जी, पार्षदगण एवं विद्यालय के प्राचार्य की उपस्थिति में हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ लेकर समाज को जागरूकता का संदेश दिया। मानव श्रृंखला से बनाया गया विशाल अशोक चक्र कार्यक्रम का सबसे आकर्षक…
रायपुर, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने हल, बैलगाड़ी और कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा की तथा गेड़ी चढ़कर प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा। हरेली के अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि “हरेली सिर्फ त्योहार नहीं, हमारी पहचान है। यह हमारी कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की आत्मा है। हमें इसे हर हाल में संजोकर रखना होगा।” उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े इस महत्वपूर्ण पर्व…
आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का योगदान रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे एनकेडी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। “आरोग्यम: एक कदम सेहत की ओर” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल के चिकित्सकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. प्रीति देवांगन, डॉ. देव प्रकाश देवांगन एवं डॉ. वेद प्रकाश देवांगन शामिल रहे। उन्हें…
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों, बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की भूमिका का उल्लेख किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे है। CBI की जांच के अनुसार, परीक्षा प्रश्नपत्र के लीक होने के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसके अनुवाद से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध रही, जिससे परीक्षा की गोपनीयता…
नई दिल्ली। लोकसभा ने ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण प्रदान करना और उसके अपमान को दंडनीय अपराध की श्रेणी में शामिल करना है। इससे पहले यह विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो चुका है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून प्रभावी हो जाएगा। विधेयक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करता है, उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है या उसके गायन में बाधा उत्पन्न करता है,…
वर्षा जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम की विशेष पहल, नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील बीरगांव, रायपुर। वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा “सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ” अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में एंटी लार्वा दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। अभियान के दौरान नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन…
बीरगांव, 24 जुलाई 2026। दक्षिण परिक्षेत्र साहू संघ बीरगांव ने शुक्रवार को नगर निगम बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन को ज्ञापन सौंपकर साहू समाज के लिए भवन निर्माण हेतु शासकीय भूमि आवंटन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। संगठन ने आरोप लगाया कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सभी विभागों से सकारात्मक अभिमत मिलने के बावजूद महापौर परिषद से अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड क्रमांक 34, जागृति नगर, पटवारी हल्का नंबर 88 स्थित शासकीय भूमि, खसरा नंबर 253 के भाग में लगभग 1500 वर्गफीट भूमि साहू समाज भवन निर्माण के…
भवानी मोल्डर्स प्रा. लि. के खिलाफ 25 जुलाई को घेराव का ऐलान, मजदूर का बकाया भुगतान नहीं होने का आरोप
बीरगांव/उरला। भवानी मोल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, उरला के खिलाफ मजदूर के बकाया भुगतान और सेवा समाप्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। भाजपा किसान मोर्चा मां बंजारी मंडल बीरगांव के मंडल अध्यक्ष एवं तहसील साहू संघ बीरगांव के अध्यक्ष बेदराम साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यदि मजदूर का लंबित भुगतान नहीं किया गया तो 25 जुलाई 2026 को कंपनी का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संतोष नगर बीरगांव निवासी राजकुमार साहू वर्ष 2018 से भवानी मोल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि जनवरी 2026 में उन्हें बिना…
बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग एवं भंडारण की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने कुल ₹3,400 का जुर्माना वसूला। साथ ही संबंधित व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर नगर की मेधावी छात्रा पीहू सिंघानिया ने देश की दो सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं NEET तथा JEE (Main एवं Advanced) को पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पीहू ने NEET-UG परीक्षा में 720 में से 666 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 653 हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने JEE (Main एवं Advanced) में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की। पीहू ने अपनी 12वीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल,…
