Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»अंतर्राष्टीय»अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आगाज, 247 युवक-युवतियों ने साझा किया परिचय
    अंतर्राष्टीय

    अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आगाज, 247 युवक-युवतियों ने साझा किया परिचय

    satya@anjorBy satya@anjorAugust 23, 2026
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, 247 युवक-युवतियों ने दिया परिचय

    रायपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन–2026 का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विवाह योग्य युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस अनूठी पहल में देशभर से हजारों अग्रबंधु ऑनलाइन जुड़े।

    कार्यक्रम का शुभारंभ बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के संरक्षक श्री जयदेव सिंघल, श्री महेंद्र सेक्सरिया, श्री नेतराम अग्रवाल, श्री दीनदयाल गोयल, श्री सुशील अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल सहित वरिष्ठ समाजजनों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    247 प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया परिचय

    सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चले इस परिचय सम्मेलन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 247 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन अपना परिचय प्रस्तुत किया। बिजनेस एवं प्रोफेशनल वर्ग, घरेलू युवतियों तथा अधिक उम्र के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    द्वितीय सत्र में विधवा, विधुर एवं परित्यक्ता श्रेणी के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने परिचय दिया, जबकि दिव्यांग श्रेणी में भी लगभग 20 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

    विशेषज्ञों ने दिया वैवाहिक जीवन पर मार्गदर्शन

    कार्यक्रम में भगवताचार्य श्री ओमप्रकाश जोशी ने राशिफल एवं गुण मिलान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रसिद्ध मोटिवेटर श्री सत्यवर्धन तिवारी ने वैवाहिक संबंधों, पारिवारिक परिस्थितियों और सफल दांपत्य जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

    23 अगस्त को भी जारी रहेगा आयोजन

    अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 23 अगस्त को भी विभिन्न निर्धारित श्रेणियों के अनुसार जारी रहेगा। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से समाज के लोग ऑनलाइन जुड़कर इस सामाजिक पहल को अपना समर्थन दे रहे हैं।

    पर्दे के पीछे टीम ने संभाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती शोभा केडिया एवं उनकी टीम—श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती रजनी डालमिया, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती अनामिका अग्रवाल एवं श्रीमती रीना मनोज बामलिया—की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी एवं व्यवस्थागत संचालन में अंकित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, आयुष अग्रवाल एवं विनीत अग्रवाल ने निरंतर सेवाएं प्रदान कीं।

    प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि “मंगल परिणय” का उद्देश्य केवल परिचय कराना नहीं, बल्कि समाज के परिवारों को जोड़कर संस्कारयुक्त, सुरक्षित एवं सार्थक वैवाहिक संबंधों के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    — डॉ. अशोक अग्रवाल

    प्रांतीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन

    📌 विशेष: देशभर के अग्रवाल समाज को जोड़ने वाली इस डिजिटल पहल में हजारों समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 29, 2026

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.