Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ चेंबर और प्रांतीय अग्रवाल संगठन की आत्मीय मुलाकात, व्यापारिक सहयोग व सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बनी सहमति

    July 5, 2026

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई : 5.65 करोड़ के मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण
    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई : 5.65 करोड़ के मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जप्त लगभग 5.65 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा सिलतरा स्थित M/S SMS Watergrace Enviroprotect Private Limited में संपन्न हुई।

    पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्रवाई की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

    97 प्रकरणों के मादक पदार्थ किए गए नष्ट

    मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत सत्यापन कर नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में शामिल हैं —

    65 प्रकरणों में लगभग 494 किलोग्राम गांजा

    22 प्रकरणों में 11,964 नग कैप्सूल एवं टेबलेट

    05 प्रकरणों में 11.217 किलोग्राम चरस

    02 प्रकरणों में 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर

    02 प्रकरणों में 24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स

    01 प्रकरण में 8.19 ग्राम कोकेन

    पर्यावरणीय एवं सुरक्षा मानकों का रखा गया विशेष ध्यान

    पूरी नष्टीकरण प्रक्रिया से पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति, एनओसी एवं अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण किया गया। कार्यवाही सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपन्न की गई तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण भी सुनिश्चित किया गया।

    नशे के खिलाफ बहुआयामी रणनीति पर काम

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार, बिक्री और तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीआईटी-एनडीपीएस (PIT-NDPS) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई एवं वित्तीय जांच के माध्यम से अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर भी प्रहार किया जा रहा है।

    इसी अभियान के तहत जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध एवं पारदर्शी नष्टीकरण कर नशे के पूरे तंत्र पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    पुलिस प्रशासन का संदेश

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध अभियान केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि मादक पदार्थों के संपूर्ण नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ चेंबर और प्रांतीय अग्रवाल संगठन की आत्मीय मुलाकात, व्यापारिक सहयोग व सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बनी सहमति

    July 5, 2026

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.