जांजगीर-चांपा, 16 मई 2026। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समीक्षा सम्मेलन का आयोजन दिल्ली आईएएस एकेडमी, जांजगीर-चांपा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर एवं जिला सह प्रभारी संतराम खरे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खिलन प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी बिलासपुर संभाग एवं कलेश्वर खुट्टे, प्रदेश महासचिव भीम आर्मी उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान संगठन की गतिविधियों, जिम्मेदारियों एवं आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से आवेदन प्रस्तुत कर जिला सह प्रभारी संतराम खरे को पदोन्नति देकर जिला प्रभारी बनाए जाने की मांग रखी गई। वहीं जिला अध्यक्ष मंगलू खांडेकर द्वारा कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी बिलासपुर संभाग खिलन प्रसाद साहू ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले का कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत रहा। उन्होंने प्रदेश सह प्रभारी मनोज बंजारे, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद एवं प्रदेश कमेटी भीम आर्मी छत्तीसगढ़ से मांग के आधार पर संतराम खरे को जिला प्रभारी बनाए जाने हेतु उचित मार्गदर्शन देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में “जय भीम, जय संविधान” के नारों के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
सादर क्रांतिकारी जय भीम, जय संविधान।


