Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    📰 बीरगांव निगम में गिरौदपुरी मॉडल पर जैतखाम निर्माण का प्रस्ताव

    March 31, 2026

    📰 पूरे भारत में आयोजित हो रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026

    March 30, 2026

    📰 बोहरही धाम मंडल में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का आयोजन

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»छाया विधायक पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का ज्ञापन, 15 दिन में बी.पी.एल. कार्ड बहाली नहीं तो उग्र आंदोलन
    छत्तीसगढ़

    छाया विधायक पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का ज्ञापन, 15 दिन में बी.पी.एल. कार्ड बहाली नहीं तो उग्र आंदोलन

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorFebruary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बिरगांव।बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में बी.पी.एल. राशन कार्ड निरस्तीकरण और नए कार्ड जारी नहीं होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने जोरदार आवाज उठाई है। छाया विधायक पंकज शर्मा के नेतृत्व में बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    एम.आई.सी. सदस्य इकराम अहमद ने बताया कि निगम क्षेत्र में अनेक उद्योग स्थापित हैं, जहां गरीब एवं मजदूर वर्ग दैनिक वेतन और अल्प वेतन पर कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे श्रमिकों के बी.पी.एल. राशन कार्ड बिना पूर्व सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही पिछले दो वर्षों से नए बी.पी.एल. कार्ड बनाए ही नहीं जा रहे हैं।

    गरीब परिवारों पर आर्थिक मार

    नेताओं का कहना है कि मजदूरी के अतिरिक्त आय का अन्य कोई साधन नहीं होने के कारण इन परिवारों को बाजार दर पर राशन खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और मानसिक परेशानियां बढ़ी हैं।

    15 दिन का अल्टीमेटम

    छाया विधायक पंकज शर्मा ने आयुक्त से मांग की कि 15 दिनों के भीतर निरस्त बी.पी.एल. कार्ड पुनः जारी किए जाएं और पात्र हितग्राहियों के नए कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

    बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

    इस दौरान बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, एम.आई.सी. सदस्य इकराम अहमद, मंडल अध्यक्ष बाबा खान, ज्वाला गोस्वामी, पुष्प लता वैष्णव, अविनाश निहाल, पूर्व पार्षद मुकेश तिवारी, रितेश सिंह, बैसाखू सागर, चंदन पाल, रानी गोस्वामी, दिलदार, सरोज कुर्रे, रोशन वर्मा, रोशन यादव, जिया फारुकी, शिव साहू, पिनकेश्वर बंदे, प्रीत राम, महेश राजभर, सुनील राजभर, चंदन कुशवाहा, सतीश पांडे, राकेश पाल, पूजा जांगड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ी तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    📰 बीरगांव निगम में गिरौदपुरी मॉडल पर जैतखाम निर्माण का प्रस्ताव

    March 31, 2026

    📰 पूरे भारत में आयोजित हो रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026

    March 30, 2026

    📰 बोहरही धाम मंडल में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का आयोजन

    March 29, 2026

    📰 पेट्रोल-डीज़ल टैक्स में कटौती पर सवाल, आम जनता को राहत नहीं: इकराम अहमद

    March 28, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.