बिलासपुर | प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला इकाई बिलासपुर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 24 दिसंबर को सिम्स ऑडिटोरियम, बिलासपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल जी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में
माननीय रामविचार नेताम जी (मंत्री – आदिमजाति कल्याण एवं कृषि विकास) तथा एल.एल. कोशले जी (प्रदेश अध्यक्ष, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज) शामिल होंगे।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली),
धरमलाल कौशिक (बिल्हा),
धरमजीत सिंह (तखतपुर),
सुशांत शुक्ला (बेलतरा),
श्रीमती शेषराज हरवंश (पामगढ़),
दिलीप लहरिया (मस्तूरी),
अटल श्रीवास्तव (कोटा),
सौरभ सिंह (अध्यक्ष, खनिज विकास निगम),
रजनीश सिंह (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर),
भूपेंद्र सवन्नी (अध्यक्ष, अक्षय ऊर्जा विकास निगम),
नवीन मार्कण्डेय (पूर्व विधायक, प्रदेश महामंत्री भाजपा),
सनम जांगड़े (पूर्व विधायक, अध्यक्ष अजा मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़),
अम्बेस जांगड़े, कृष्णमूर्ति बांधी,
श्रीमती पूजा विधानी (महापौर, बिलासपुर),
राजेश सूर्यवंशी (अध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर),
दीपक सिंह (अध्यक्ष शहर भाजपा),
मोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण),
सी.पी. जांगड़े (अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे।
PSC चयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मान
शपथग्रहण समारोह के दौरान सतनामी समाज के PSC में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान भी किया जाएगा, जो समाज के लिए गौरव का विषय होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से प्रसिद्ध कलाकार आरु साहू द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन को और भी भव्य बनाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डी.एल. डहरिया एवं नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेन्द्र भारद्वाज ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश, जिला एवं समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


