रायपुर।बुद्धिस्ट संघ महापुरुषों का सम्मान महासभा के तत्वाधान में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर तीन दिवसीय भीम संविधान जागरूकता दल का विशेष अभियान रायपुर संभाग में प्रारंभ किया गया है।
यह अभियान 6, 7 और 8 दिसंबर को पूरे संभाग में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।
—
“संविधान हमारा गौरव है — संविधान हमारा रक्षक है”
अभियान में एकल प्रचार वाहन के माध्यम से रायपुर संभाग के गांव, गली, कस्बों, बाजारों और चौकों में पहुंचकर संविधान की महत्ता को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
विशेष रूप से हायर सेकेंडरी स्कूल वाले गांवों तथा भीड़भाड़ वाले हाट-बाजारों में संविधान के महा-रचना महारत्नों की जानकारी दी जा रही है।
वाहन में
✔ संविधान प्रवक्ता,
✔ सांस्कृतिक जागृति गीत,
✔ वाद्य यंत्र,
✔ संविधान की मूल बातें,
✔ अधिकार व कर्तव्य
के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई जा रही है।
—
कार्यक्रम संयोजक व संचालक
संयोजक
बलदाऊ साहू
बालाराम यादव
संचालक
डॉ. खिलन प्रसाद साहू
वेद प्रकाश साहू
—
विशेष सौजन्य
यह संपूर्ण कार्यक्रम माननीय बड़े भैया मनोज बंजारे जी
(पूर्व जनपद सदस्य,
प्रदेश संयोजक — छत्तीसगढ़ सामाजिक न्याय यात्रा,
प्रदेश उपाध्यक्ष — भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़)
के सौजन्य से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि—
“भारतीय संविधान हर नागरिक के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा का अभिन्न संरक्षक है। इसे समझना, अपनाना और सम्मान देना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।”
—
जनभागीदारी का आह्वान
आयोजकों ने रायपुर संभाग के सभी नागरिकों से अपील की है कि
तन, मन और धन से सहयोग देकर इस महान अभियान को सफल बनाएं।
जय संविधान के नारों से पूरा संभाग गूंज उठा —
📢 जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब अंबेडकर तेरा नाम रहेगा
📢 भारतीय संविधान जिंदाबाद — जिंदाबाद — जिंदाबाद
📢 जब तक सूरज चांद रहेगा, भारतीय संविधान का नाम रहेगा


