Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    कोरबा। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का कोरबा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 14 बाइक और 6 नग SECL के रोलर जब्त किए गए हैं। पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल 10 सालों से जंगल में कुटिया बनाकर रह रहा था। खुद को अच्छे खानदान का बताकर गर्लफ्रेंड बनाता था और चोरी के पैसों को उन पर खर्च करता था। 10 सालों से घर नहीं आने पर परिजन उसे मरा समझ चुका था।

    मुख्य आरोपी 27 वर्षीय जयसिंह पटेल, अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव, इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले secl दीपका खदान में रोलर चोरी होने की शिकायत दीपका थाने में की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस दौरान जानकारी मिली कि दीपका खदान के पास पेड़ों के बीच कुटिया बनाकर एक युवक रहता है। युवक का नाम जयसिंह पटेल है और कोहड़िया का रहने वाला है। युवक से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

    बताया जा रहा है कि युवक की ना तो आधार कार्ड है और ना ही पैन कार्ड है। वह पिछले 10 सालों से खदान के आसपास घूमता फिरता था और कहीं भी सो जाता था। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि उसने खदान में रोलर की चोरी के अलावा कुसमुंडा थाना और दीपका, सर्वमंगला चौकी इलाके में कई बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने युवक और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने खरीदार तीन लोगों को भी पकड़ा है।

    दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पकड़े गए युवक के दो सहयोगी समेत तीन खरीदार को आरोपी बनाया गया है, जो अलग-अलग क्षेत्र में बाइक चोरी कर बेचता था। मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल के खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं। इस संबंध में जब उसके परिजनों को सूचना दी गई तो जानकारी मिली कि पिछले 10 सालों से वह घर ही नहीं आए हैं और उसे मरा हुआ समझकर चल रहे थे। वह बचपन से ही अपराध करता आ रहा है।

    मुख्य आरोपी के मोबाइल पर कई लड़कियों के नंबरबताया जा रहा है कि आरोपियों का गिरोह बाइक चोरी करने के बाद उसे आसपास पड़ोसी जिले में बेच दिया करता था।जयसिंह पटेल चोरी हुए बाइक को बेचने के बाद अच्छे कपड़े पहनकर मोबाइल में लड़कियों से बातचीत करता था और खुद को अच्छे खानदानी बताता था। वह कम से कम आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर रखा था और उससे बातचीत करता था। यही नहीं उन्हें फोन पर पैसे भी दिया करता था। युवतियों से मीठे-मीठे प्यार की बातें करता था। उसके मोबाइल पर अधिकांश लड़कियों का नंबर सेव था।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.