Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवाओं को आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी। ITI कॉलेजों में बड़े सुधार किए जाएंगे। CM साय ने इस दिशा में गुजरात के NAMTECH कॉलेज का दौरा किया
    छत्तीसगढ़

    अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवाओं को आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी। ITI कॉलेजों में बड़े सुधार किए जाएंगे। CM साय ने इस दिशा में गुजरात के NAMTECH कॉलेज का दौरा किया

    satya@anjorBy satya@anjorNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH (New A Maker’s Institute of Technology) का भ्रमण किया. यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है.

     

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार, तकनीकी ज्ञान और उद्योगों से जोड़ने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है.

     

    मुख्यमंत्री ने कॉलेज पहुंचकर वहाँ की शिक्षण पद्धति, आधुनिक प्रयोगशालाएँ और तकनीकी सुविधाएँ ध्यानपूर्वक देखीं. उन्होंने छात्रों से बातचीत की और यह जाना कि वे किस प्रकार प्रोजेक्ट्स और मशीनों पर कार्य करते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके अनुभवों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की.

    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अब राज्य के आईटीआई कॉलेजों को इस तरह विकसित करने की योजना है, जिससे युवाओं को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी नई तकनीकों की जानकारी मिल सके. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में आधुनिक मशीनें और डिजिटल प्रशिक्षण सुविधाएँ शुरू की जाएंगी, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य कौशल भी विकसित कर सकें.

    NAMTECH कॉलेज के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि गुजरात में उन्होंने एक ऐसा मॉडल अपनाया है, जिसके अंतर्गत कॉलेजों को आपस में जोड़कर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है. वहाँ के छात्र अब नई तकनीक सीखकर सीधे उद्योगों में काम करने में सक्षम हो रहे हैं. कॉलेज प्रबंधन ने यह भी बताया कि वे छत्तीसगढ़ में भी इसी प्रकार सहयोग करने के इच्छुक हैं, ताकि राज्य के आईटीआई कॉलेज भी आधुनिक बन सकें.

    योजना है कि कुछ कॉलेजों को जोड़कर एक नेटवर्क मॉडल तैयार किया जाए, जहाँ एक कॉलेज नई तकनीक में दक्ष हो और वही ज्ञान अन्य कॉलेजों तक पहुँचाए. यह नया मॉडल छत्तीसगढ़ में लागू होने से हर वर्ष लगभग 10,000 से अधिक युवाओं को नई तकनीक और आधुनिक उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा. इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा. वे मशीनों, ऑटोमेशन और नई इंजीनियरिंग विधियों की गहराई से समझ विकसित कर सकेंगे. इस प्रकार उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे देश के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में कार्य करने के लिए तैयार हो सकेंगे.

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा, “युवा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताक़त हैं. छत्तीसगढ़ अब ऐसे युवाओं को तैयार कर रहा है, जो नई सोच और आधुनिक तकनीक के साथ विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे.”

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव एस. भारतीदासन और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.