Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री साय आज मरवाही के दौरे पर रहेंगे। इस बीच कांग्रेस की दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित होगी। ‘श्रेष्ठ योजना’ के तहत मेधावी छात्र अब एक सप्ताह तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, केमिस्ट भर्ती आवेदन में सुधार के लिए उम्मीदवारों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय आज मरवाही के दौरे पर रहेंगे। इस बीच कांग्रेस की दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित होगी। ‘श्रेष्ठ योजना’ के तहत मेधावी छात्र अब एक सप्ताह तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, केमिस्ट भर्ती आवेदन में सुधार के लिए उम्मीदवारों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    आज छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से दिन खास रहने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मरवाही दौरे से लेकर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक तक कई महत्वपूर्ण आयोजन आज निर्धारित हैं. वहीं शिक्षार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ और केमिस्ट भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां भी सुर्खियों में हैं. इसके अलावा राजधानी रायपुर में भी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मरवाही दौरा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर करीब 1 बजे मरवाही के लिए रवाना होंगे. वे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की स्वर्गीय मां के 13वीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे.

    दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक

    कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे. AICC के ऑब्जर्वर के साथ वे वन-टू-वन चर्चा करेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन पर भी चर्चा की जाएगी.

    ‘श्रेष्ठ योजना’ के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

    अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है. योजना के तहत देश के प्रमुख निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 3000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित विद्यार्थी 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगे.

    केमिस्ट भर्ती आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है. जिन अभ्यर्थियों से आवेदन में त्रुटि हुई है, वे 23 से 25 अक्टूबर तक सुधार कर सकेंगे. भर्ती परीक्षा 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी. प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.

    रायपुर में भगवान चित्रगुप्त पूजन आज

    कायस्थ समाज द्वारा भगवान श्रीचित्रगुप्त का पूजन आज शाम 5 बजे टाटीबंध स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर में किया जाएगा. पूजन के उपरांत कथा वाचन, हवन और आरती का आयोजन होगा. समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम भी इसी अवसर पर रखा गया है.

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आशीर्वचन

    श्रीशंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला में आज शाम 5 बजे से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का पादुका पूजन व आशीर्वचन कार्यक्रम होगा.

    नारा में लोक पूरवाही का मंचन

    आरंग ब्लॉक के लखौली गांव में मातर पर्व पर आज लोक पुरवाही छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर भाटापारा में किया जाएगा. सरपंच एवं पंचगण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे. आयोजन की जानकारी पंचायत सदस्य त्रिलोचन साहू ने दी.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर क्वार्टर पर 20 रुपये एक्स्ट्रा वसूली!

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: बीरगांव निगम आयुक्त ने ली प्रशिक्षण बैठक, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

    May 6, 2026

    भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

    May 5, 2026

    अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब, 51 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

    May 4, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.