Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»EOW ने 10 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 7,600 पन्नों का चालान
    छत्तीसगढ़

    EOW ने 10 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 7,600 पन्नों का चालान

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुए 48 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू ने पूरी कर ली है। सोमवार को EOW ने विशेष कोर्ट में 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 7,600 पन्नों का चालान पेश किया। जांच एजेंसी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है, उसमें हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा और नरेंद्र नायक शामिल हैं।

    इस घोटाले में कुल 12 से अधिक आरोपी शामिल हैं, जिनमें दो एसडीएम, एनएचएआइ के चार अधिकारी और राजस्व विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। जांच के दौरान अब तक एक जमीन कारोबारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। राज्य सरकार ने जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है और अब केंद्र जल्द ही मामले को सीबीआई या ईडी को सौंपने का निर्णय ले सकता है।

    प्रोजेक्ट रिपोर्ट लिक कर पहुंचाया फायदा

    भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले में करीब एक साल तक चली जांच में ईओडब्ल्यू ने पाया कि कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट लीक कर कुछ लोगों ने जमीन के टुकड़े कर मुआवजे की रकम कई गुना बढ़ा ली। मुआवजा वितरण में भी गड़बड़ी की गई। अपात्र लोगों को मुआवजा बांटने के भी सबूत मिले हैं।

    तीन एनएचएआई के अधिकारियों की संलिप्तता

    एनएचएआई के तीन अधिकारियों की भूमिका पर भी एजेंसी ने आरोप तय किए हैं, लेकिन विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुमति नहीं दी है। एनएचएआई की आपत्ति के बाद ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने राज्य सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी थी।

    क्या है भारतमाला परियोजना का मुआवजा घोटाला?

    छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत राजधानी रायपुर से विशाखपट्टनम तक 950 किमी सड़क निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में रायपुर से विशाखापटनम तक फोरलेन सड़क और दुर्ग से आरंग तक सिक्सलेन सड़क बनना प्रस्तावित है. इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने कई किसानों की जमीनें अधिग्रहित की है। इसके एवज में उन्हें मुआवजा दिया जाना है, लेकिन कई किसानों को अब भी मुआवजा नहीं मिल सका है। विधानसभा बजट सत्र 2025 के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद इस मामले में जांच का फैसला लिया गया था।

    क्या है भूमि अधिग्रहण नियम

    भूमि अधिग्रहण नियम 2013 के तहत हितग्राही से यदि 5 लाख कीमत की जमीन ली जाती है, तो उस कीमत के अलावा उतनी ही राशि यानी 5 लाख रुपये सोलेशियम के रूप में भी दी जाएगी। इस तरह उसे उस जमीन का मुआवजा 10 लाख दिया जाएगा। इसके तहत 5 लाख की यदि जमीन अधिग्रहित की जाती है तो उसके 10 लाख रुपये मिलेंगे और 10 लाख रुपये सोलेशियम होगा। इस तरह हितग्राही को उसी जमीन के 20 लाख रुपये मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    ⚡ बिना मीटर के बिल! भनपुरी जोन में बड़ा घोटाला?

    March 20, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    ⚡ बिना मीटर के बिल! भनपुरी जोन में बड़ा घोटाला?

    March 20, 2026
    Latest Posts

    रामकृष्ण हॉस्पिटल सीवर कांड: जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस का बड़ा सवाल

    March 21, 2026

    🚨 छत्तीसगढ़ में घोटाले और नशे के कारोबार पर सियासत तेज, भीम आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

    March 21, 2026

    आरंग ब्लॉक में महाड़ सत्याग्रह संघर्ष दिवस पर भीम आर्मी का सदस्यता अभियान शुरू

    March 21, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.