Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली 695 बसों पर कटा ई-चालान, यातायात पुलिस चला रही है विशेष जांच अभियान
    छत्तीसगढ़

    ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली 695 बसों पर कटा ई-चालान, यातायात पुलिस चला रही है विशेष जांच अभियान

    satya@anjorBy satya@anjorOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव में यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अव्यवस्था फैलाने वाली बसों पर कार्रवाई शुरू की है. पिछले तीन दिनों के विशेष अभियान में 695 बसों पर ई-चालान काटे गए हैं. बस चालकों द्वारा निर्धारित स्टॉपेज पर बस नहीं रोकने, मनमाने ढंग से यात्रियों को बिठाने-उतारने और बस स्टैंड के अंदर-बाहर अवैध पार्किंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.

    इस दौरान भाठागांव बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड-1 तक अवैध रूप से खड़ी 676 बसों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 122/177 के तहत चालानी कार्रवाई की गई. वहीं 42 ई-रिक्शा, 22 कारें और 27 मोटरसाइकिलों पर भी नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान बनाए गए.

    यातायात थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान लगातार तीन दिन तक चलाया गया. अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के बावजूद भी कुछ बसें नियमों की अनदेखी कर रही हैं, जिन पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

    इसी बीच, टूरिज्म परमिट वाली बसों के खिलाफ भी सख्ती बरती गई है. हंसफर ट्रैवल्स की एक बस (एमपी-41-ZG-7786) को बस स्टैंड के भीतर खड़ा पाए जाने पर परमिट शर्तों के उल्लंघन में ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में टूरिज्म परमिट वाहनों को बस स्टैंड से संचालित करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    यातायात पुलिस की अपील:

    बस संचालकों से आग्रह है कि बसों को बस स्टैंड में व्यवस्थित रूप से पार्क करें, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो. साथ ही, बस स्टैंड के बाहर सवारी बिठाने या उतारने से बचें, क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. टूरिज्म परमिट बसों को परमिट की शर्तों के अनुसार संचालित किया जाए.

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की बैटरी बरामद

    June 29, 2026

    मोती सागर तालाब बनेगा आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र, 2.57 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    June 26, 2026

    रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि

    June 19, 2026

    रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    Latest Posts

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.